scriptखेल मंत्री अशोक चांदना ने बैंसला को माना बधाई का पात्र, कहा— फौजी होने का निभाया फर्ज | Ashok Chandna praised col Bainsla to end Gurjar Aandolan | Patrika News

खेल मंत्री अशोक चांदना ने बैंसला को माना बधाई का पात्र, कहा— फौजी होने का निभाया फर्ज

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2019 03:16:45 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

kota news

Sports Minister’s

जयपुर। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला (Col Kirori Singh Bainsla) ने शनिवार को गुर्जर आंदोलन (Gurjar Aandolan) को समाप्त करने की घोषणा की। इस पर राज्य खेल मंत्री अशोक चांदना ने कर्नल बैंसला को बधाई का पात्र माना। साथ ही अपने वक्तव्य में सबसे पहले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि बैंसला ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। वे खुद एक फौजी हैं और ऐसे में उन्होंने देश के हालात और सैनिकों के हाल को समझकर ये फैसला लिया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। चांदना ने इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी बधाई दी। खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहुत ही शालीनता और शांति से इस आंदोलन को समाप्त करने में योगदान दिया। आज से पहले हमने ऐसे आंदोलनों में खून बहते हुए देखा, लेकिन आपके राज में गुर्जरों पर एक भी गोली नहीं चली।

मैं सरकार का हिस्सा हूं
मंत्री चांदना ने कहा कि मैं सरकार का हिस्सा होने के नाते उन तमाम लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें इस आंदोलन की वजह से परेशानी हुई। आज समय है और जरूरत है कि हम सब एक हों।
सैनिकों के लिए प्रार्थना
चांदना ने सभी शहीदों को नमन किया और उनके परिवारों को इस क्षति से उबरने के लिए भगवान से दुआ भी मांगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो