scriptभाजपा शासन में युवा कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमे हटवाएंगे कांग्रेस सरकार के ये मंत्री | Ashok Chandna will remove cases filed against Youth Congress Workers | Patrika News

भाजपा शासन में युवा कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमे हटवाएंगे कांग्रेस सरकार के ये मंत्री

locationजयपुरPublished: Jan 05, 2019 09:59:05 am

Submitted by:

dinesh

बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, सरकार में युवाओं से जुड़े मामले प्राथमिकता से निपटाने पर चर्चा हुई…

congress
जयपुर।

खेल मंत्री व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना (Ashok Chandna) ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि भाजपा सरकार में उन पर दर्ज मामले हटवाए जाएंगे। युवा कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने यह आश्वासन दिया। बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, सरकार में युवाओं से जुड़े मामले प्राथमिकता से निपटाने पर चर्चा हुई। राहुल गांधी की रैली पर भी चर्चा की गई।
चांदना ने कहा कि संगठन में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की सरकार में कामकाज के लिए पैरवी की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान, सचिव पलक वर्मा, विधायक गणेश घोघरा, चेतन डूडी भी मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर… जनता के लिए सुविधाएं नहीं, परिवहन मंत्री ने जताई नाराजगी
राज्य के परिवहन कार्यालयों में जनता के लिए पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं नहीं होने पर परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, विभाग के कार्यालयों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग कामकाज के लिए आते हैं। उन्हें सुविधाएं मिलनी चाहिए। जनता को लगना चाहिए कि प्रदेश में राज बदला है। सहकार मार्ग स्थित परिवहन मुख्यालय में शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने अफसरों से कहा, अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें। लोक परिवहन सेवा की उन बसों पर कार्रवाई करें जो बिना परमिट या परमिट से अलग रूट पर चल रही हैं। खाचरियावास ने कहा, राजस्व अर्जन में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मंत्री ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र आदि की भी समीक्षा की। बैठक में परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो