scriptगहलोत मंत्रिमंडल विस्तार: कुछ मंत्रियों का कट सकता है पत्ता, मंत्री पद की दौड़ में इनका नाम आगे | Ashok Gehlot cabinet expansion Latest News | Patrika News

गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार: कुछ मंत्रियों का कट सकता है पत्ता, मंत्री पद की दौड़ में इनका नाम आगे

locationजयपुरPublished: Mar 09, 2020 02:56:24 pm

Submitted by:

santosh

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के बयान ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को और हवा दे दी है। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों के लिए अभी जगह बाकी है।

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के बयान ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को और हवा दे दी है। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों के लिए अभी जगह बाकी है। पांडे ने बाड़ा पदमपुरा में पत्रकारों से कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और इसमें फेरबदल मुख्यमंत्री का अधिकार है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बात कर वह इस पर निर्णय लेंगे। मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों की जगह बाकी है।

 

मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा
राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ी देर हुई है लेकिन इसका काम अब शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मौजूदा मंत्रिमंडल के मंत्रियों के कामकाज की भी समीक्षा की जा रही है। दो निर्दलीयों समेत बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों को भी साधा जाएगा। कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने की भी संभावना जताई जा रही है। कामकाज के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

 

दौड़ में ये नाम आगे
मंत्री पद की दौड़ में दीपेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, डॉ. जितेंद्र सिंह, रामलाल जाट, हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, राजेंद्र पारीक व राजकुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इधर, विस्तार की अटकलों में कांग्रेस के साथ आ चुके बसपा व निर्दलियों में से कुछ वरिष्ठ विधायकों के नाम चल रहे हैं। निर्दलियों में महादेव सिंह खंडेला, संयम लोढ़ा और बसपा से राजेंद्र गुढ़ा भी दावेदार बताए जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो