scriptऐसी बात कहकर फिर चर्चा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर | Ashok Gehlot in Jodhpur For Rajasthan Election 2018 | Patrika News

ऐसी बात कहकर फिर चर्चा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर

locationजयपुरPublished: Nov 08, 2018 11:55:57 am

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

ashok gehlot
जोधपुर। कांंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अब उनके लिए पद कोई मायने नहीं रखता। गहलोत बोले- पार्टी की सेवा के लिए घरबार छोड़ साधु बनने को तैयार हूं। पार्टी चाहे जहां मेरा उपयोग करे, छोटा-बड़ा कोई पद दे, बस पार्टी को फायदा होना चाहिए। जोधपुर में गहलोत ने ऐसे ही कार्यकर्ताओं में जोश फूंका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। एक विधानसभा क्षेत्र में टिकट तो एक को ही मिलेगा, दो को नहीं मिल सकता। बाकी को निराश नहीं होकर पार्टी के लिए काम करना है।
उन्होंने मिजोरम कांग्रेस मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष को इतना मजबूत किया जाएगा कि टिकटों के फैसले में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पहले सभी जिलाध्यक्षों को दिल्ली बुलाकर नाम मांगे जाएंगे। उनसे पूछा जाएगा कि आप इनका नाम क्यों दे रहे हैं। गहलोत के जोधपुर में दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर मारवाड़ ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों के टिकटार्थी जोधपुर पहुंचे थे।
किस पर क्या बोले गहलोत
गुटबाजी: सारे आदमी मेरे हैं। जो कांग्रेस का है, वो मेरा है। जो जीत सकता है, उसे टिकट मिलना चाहिए।

महिलाएं: संगठन महिलाओं को टिकट देने की बात कर रहा है और आप इतनी कम संख्या में आई हैं।
नोटबंदी: प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहते हुए नोटबंदी की थी कि आपने उन्हें 70 साल दिए, मुझे 50 दिन दीजिए। काले धन पर लगाम लग जाएगी। कांग्रेस जनता के माध्यम से जिला स्तर पर कार्यक्रम कर पीएम से पांच सवाल पूछेगी? उनसे जवाब मांगेंगे। हकीकत यह है कि काले धन पर तो कोई लगाम लगी नहीं, कतारों में आम आदमी परेशान हुआ।
काले झंडे: मुख्यमंत्री काले झंडे देखते ही भडक़ जाती हैं। अब उनको कौन समझाए कि एक मां भी अपने शिशु को काला टीका लगाती है। लोकतंत्र में विरोध सबका अधिकार है, इसके लिए तैयार रहना चाहिए।
विकास कार्य: 2008 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो हमने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का एक काम नहीं रोका। और ये सरकार है कि हमारा एक काम शुरू नहीं रखा। दावा किया कि इस बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम इनका एक काम बंद नहीं करेंगे।
भाजपा: कांग्रेस में आम जनता का मुख्यमंत्री होता है, जबकि भाजपा में सीएम बनते ही वह पार्टी का मुख्यमंत्री बनकर रह जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो