scriptसीएम Ashok Gehlot ने फिर की किसानों की पैरवी, Modi सरकार से कह डाली ये बात | Ashok Gehlot on Kisan Andolan and Kisan Sansad in Jaipur | Patrika News

सीएम Ashok Gehlot ने फिर की किसानों की पैरवी, Modi सरकार से कह डाली ये बात

locationजयपुरPublished: Sep 15, 2021 02:15:49 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

किसान संसद को लेकर आई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया, जयपुर पहुंचे देशभर के किसान प्रतिनिधियों का किया स्वागत, कहा, ‘केंद्र सरकार को सुननी चाहिए किसानों कोई आवाज़’, ‘केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस ले सरकार’
 

Ashok Gehlot on Kisan Andolan and Kisan Sansad in Jaipur

जयपुर।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार से एक बार फिर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए और उनका त्वरित समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों का हित देखते हुए कृषि कानून वापस लिए जाने चाहिए।

दरअसल, गहलोत ने आज जयपुर में बुलाई गई किसान संसद के सन्दर्भ में ट्वीट के ज़रिये अपने विचार रखे। उन्होंने किसान संसद में भाग ले रहे सभी किसानों का स्वागत किया। अपने एक ट्वीट संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज लोकतंत्र दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम होना महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे किसान विरोध के लोकतांत्रिक नॉर्म्स के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1438018561843236866?ref_src=twsrc%5Etfw

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस अनुशासन के साथ और जिस रूप से तमाम परेशानियों के बावजूद बिना उम्मीद खोए किसान कई महीनों से संघर्ष कर रहे हैं इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो