scriptअटकलें ख़त्म, गहलोत-पायलट दोनों लड़ेंगें विधानसभा चुनाव, सीएम चेहरे पर बना रहेगा ‘सस्पेंस’ | Ashok Gehlot Sachin Pilot to contest Assembly Election 2018 | Patrika News

अटकलें ख़त्म, गहलोत-पायलट दोनों लड़ेंगें विधानसभा चुनाव, सीएम चेहरे पर बना रहेगा ‘सस्पेंस’

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2018 03:25:55 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

http://election.patrika.com/

Ashok Gehlot Sachin Pilot to contest Assembly Election 2018
जयपुर।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2018 की सरगर्मियां उफान पर हैं। ताज़ा खबर कांग्रेस खेमे से आई है जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट दोनों ने ही चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में गहलोत-पायलट ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों को विराम देते हुए ये घोषणा की। पर अब इस घोषणा के बाद राजस्थान में कांग्रेस के सीएम चहरे को लेकर बना सस्पेंस बरकरार ही है।

पहले गहलोत बोले फिर पायलट ने भी दिया साथ

दोपहर 12 बजे प्रतावित प्रेस कांफ्रेंस को पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित किया। गहलोत ने पहले दौसा से भाजपा सांसद हरीश मीणा के कांग्रेस में ज्वाइन करने की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं भी चुनाव लडूंगा , पायलट भी चुनाव लड़ेंगें, सभी चुनाव लड़ेंगें। इसके बाद सचिन पायलट ने भी प्रेस को सम्बोधित करते हुए साफ़ कर दिया कि गहलोत के साथ ही वो भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगें।
लिस्ट जारी नहीं, पर दो कैंडिडेट पक्के

राजस्थान कांग्रेस में अभी चुनाव मैदान में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों की पहली सूची का इंतज़ार है। लेकिन इस बीच गहलोत और पायलट के चुनाव लड़ने की घोषणा होने के साथ दो प्रत्याशी तो पहले ही डिक्लेयर हो गए। ऐसे में अब सभी को बाकी सीटों पर घोषित नामों का इंतज़ार है।

एकजुट है कांग्रेस: गहलोत

प्रेस के सामने एक बार फिर गहलोत को ये कहना पड़ गया कि कांग्रेस पार्टी में कोई अंदरूनी फुट नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी एकजुट हैं और मीडिया में फूट जैसी तमाम खबरें निराधार हैं। उन्होंने इस बार के चुनाव में ज़बरदस्त जीत का दावा किया।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति पांचों राज्यों में मजबूत है। उन्होंने भाजपा और संघ की कार्यशैली को कटघरे में रखते हुए कहा, ”भाजपा को तो अचानक राममंदिर मुद्दा याद आ जाता है। संघ ने तो देश के लिए अंगुली तक नहीं कटाई’।
भाजपा सांसद हरीश मीणा ने थामा ‘हाथ’

राजस्थान कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने से पहले बड़ा ‘धमाका’ कर दिया है। ‘धमाका’ ऐसा जिसने भाजपा सहित तमाम सियासी दलों में हड़कंप मचा दिया। दरअसल, सूबे की सियासत में जारी ‘आयाराम-गयाराम’ के तहत कांग्रेस पार्टी में एक और दिग्गज नेता शामिल हो गए। कांग्रेस का दामन थामने वालों में भाजपा से दौसा सांसद हरीश मीणा का नाम शामिल हो गया है। मीणा राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजीपी हैं। मीणा ने कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की। चुनाव की तारीख से ऐन पहले दौसा सांसद हरीश मीणा कांग्रेस से नाता जोड़ने के बाद भाजपा के साथ ही इसे अन्य दलों के लिए भी तगड़ा झटका माना जा रहा है।
‘पत्रिका’ ने पहले ही इस बात की संभावना जाता दी थी कि एआईसीसी मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दौसा सांसद हरीश मीणा शामिल हो सकते हैं। प्रेस कांफ्रेंस में औपचारिक पुष्टि और ऐलान के बाद इन सम्भावनाओं पर मुहर लग गई। नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने का सस्पेंस ख़त्म होने के बाद कांग्रेस के साथ ही भाजपा और अन्य दलों में भी चर्चाओं का दौर उफान पर है।

सभी को चुका गया मीणा का नाम

मीणा का नाम सबसे चौंकाने वाला है। हालांकि अब तक उनके कांग्रेस में शामिल होने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। लेकिन उनका नाम भी उन संभावित नेताओं की फहरिस्त में शुमार हुआ है जो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

… इधर, कांग्रेस-भाजपा के बागियों पर तीसरे मोर्चे की नजर

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकत्रांतिक पार्टी और घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी ने गठबंधन कर प्रदेश के मतदाताओं को नया विकल्प देने के लिए ताल ठोक दी है। इन दोनों की पार्टियों को अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है। माना जा रहा है दोनों राजनीतिक पार्टियों से जिनके टिकट कटेंगे, वो बेनीवाल और तिवाड़ी की पार्टी का हाथ थाम सकते हैं।

बीजेपी ने 131 सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं और प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही यहां बगावत के सुर शुरू हो गए है। वहीं अभी कांग्रेस की सूची का इंतजार है। ऐसे में तिवाड़ी और बेनीवाल ने अभी तक इन बगावत करने वालों को अपने साथ शामिल करने के लिए प्रदेश की विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। हालांकि घनश्याम तिवाड़ी खुद सांगानेर से मैदान में उतर चुके हैं। वहीं हनुमान बेनीवाल आज खींवसर से नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही बसपा, आप सहित अन्य पार्टियां अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है।
आप आज जारी करेगी सूची

आप भी राजस्थान के 200 सीट पर चुनाव लडऩे का एलान कर चुकी है। वह अब तक 103 सीट पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। वहीं करीब 55 से 60 सीट पर आज शाम अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। इसके साथ ही बसपा भी मैदान में है। बसपा ने अब तक कुल 61 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं आमेर से नवीन पिलानियां भी बसपा में शामिल हो चुनाव लडऩे का एलान कर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो