script

Ashok Gehlot says . भाजपाईयों पर निशाना, नकली गो भक्त न बनें

locationजयपुरPublished: Oct 28, 2019 10:06:58 am

Submitted by:

rahul Rahul Singh

जयपुर। (Ashok Gehlot ) सीएम अशोक गहलोत ने गाय Cow )पर राजनीति करने वालों पर निशाना साधा है।

cm ashok gehlot comes to jodhpur

जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, विभिन्न आयोजनों में भाग लेकर निजी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत


जयपुर। (Ashok Gehlot ) सीएम अशोक गहलोत ने गाय Cow )पर राजनीति करने वालों पर निशाना साधा है। गहलोत ने हिंगोनिया गोशाला में गायों के शैड कार्यक्रम के उदघाटन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि आज गौ भक्तों के बीच में दीपावली मनाने का सौभाग्य मिला है। गायों को गुड़ खिलाया है, उनकी आरती उतारकर टीका लगाया है। फिर भी कई लोग हैं जो इस पर भी राजनीति करते हैं, ऐसे वक्त में नहीं करनी चाहिए।
गहलोत ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर कहा कि ये बढ़ी है उनसे पूरा मुल्क चिंतित है ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। गाय हमारी माता है, हमारी संस्कृति में संस्कार है। हर हिंदू उसको माता मानता है। उसका सम्मान करना सबका धर्म है लेकिन अनावश्यक रूप से हम किसी पर शक करके, संदेह करके किसी इंसान की जान ले लें यह कोई भी धर्म स्वीकार नहीं करता है ना ही कोई धर्म यह सिखाता है परंतु फिर भी ऐसा माहौल देश में बन गया है। ये भय का, अविश्वास का माहौल है। ऐसी घटनाएं रुकनी चाहिए और सरकार भी इसे रोकेगी।
गहलोत ने कहा कि हिंगोनिया गौशाला में तो बहुत अद्भुत काम होता है जो बीमार गाय हैं उनकी रक्षा करना, उनकी सेवा करना, उनके ऑपरेशन होते है। यह बहुत ही ऐतिहासिक काम है। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा होनी चाहिए लेकिन नकली गौ भक्त बन कर कोई किसी की हत्या कर दें वह इस सरकार में किसी कीमत पर मंजूर नहीं होगा।
मॉब लिंचिंग कानून को लेकर गहलोत ने कहा कि हमारा प्रयास जारी रहेगा क्योंकि वह राष्ट्रपति तक जाएगा। सुप्रीम कोर्ट भी बार-बार कहता है आगे आना चाहिए और इस कानून को सपोर्ट करना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो