scriptबाहरी गुंडे बुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर करवाया हमला — लाहोटी ….विधायक और उनके कार्यकर्ता बौखलाहट की राजनीति कर रहे — पुष्पेंद्र | ashok lahoti BJP MLA Pushpenda Sanganer | Patrika News

बाहरी गुंडे बुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर करवाया हमला — लाहोटी ….विधायक और उनके कार्यकर्ता बौखलाहट की राजनीति कर रहे — पुष्पेंद्र

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2020 09:51:22 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

राशन वितरण में के्रडिट लेने की होड़….
सांगानेर विस क्षेत्र के मानसरोवर में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने
 
 

photo_2020-04-10_20-39-53.jpg
जयपुर. कोरोना वायरस के बीच गरीबों को राहत पहुंचाने में अब राजनीति आढ़े आने लगी है। शुक्रवार को सांगानेर विस क्षेत्र के मानसरोवर इलाके में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। मानसरोवर के सेक्टर 123 में नगर निगम की टीम राशन बांटने पहुंची तो क्रेडिट लेने की होड़ में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और तीन-चार लोग इसमें घायल भी हो गए। विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कांग्रेसियों पर हमले का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि विधायक लाहोटी और उनके कार्यकर्ता बौखलाहट की राजनीति कर रहे हैं।
ये है मामला
निगम की टीम मानसरोवर सेक्टर 123 में राशन बांटने पहुंची। सेक्टर में पूर्व पार्षद मुकेश लख्यानी के घर के पास राशन बांटने के लिए गाड़ी पहुंची तो इसका विरोध करने कांग्रेस की मंजू सोनी व मुकेश मीणा पहुंच गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मुकेश लख्यानी के भाई माधव और अजय शर्मा घायल हो गए। लख्यानी का कहना है कि सरकारी की ओर से किए गए सर्वे में 23 परिवार सेक्टर 123 चिन्हित किए गए थे। उनको निगम की टीम राशन देने आई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता बेवजह मामले को तूल देने के लिए पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। वहीं, एएसआई मानसिंह ने बताया कि दोनों तरफ से कुछ व्यक्तियों के चोट लगी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्ष समझौता कर चले गए। सांगानेर विधानसभा के प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि अब संबंधित थाने की पुलिस को भी लेकर जाएंगे।

प्रशासन कर रहा भेदभाव
विधायक लाहोटी ने कहा कि प्रशासन की ओर से राशन वितरण में लगातार अनियमितता और भेदभाव किया जा रहा है। हमने इसके बारे में कलक्टर को भी अवगत करवाया। लेकिन कांग्रेस के लोग अपने लोगों में ही इसका वितरण करवा रहे हैं। बहुसंख्यक गरीब व जरूरतमंदों तक राशन नहीं पहुंच रहा है। इसका विरोध जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया तो कांग्रेसियों ने बाहरी लोगों को बुलवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करवाया।
पूर्व पार्षद ने की मारपीट
कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चिन्हित गरीब और जरूरतमंद जनता के राशन को विधायक लाहोटी के गुंडे लगातार अपने चहेतों को दिला रहे हैं। प्रशासन को शिकायत भी हमारे कार्यकर्ताओं ने की थी। भाजपा के पूर्व पार्षद आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को गरीबों का राशन बंटवा रहे थे, उसका विरोध करने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पूर्व पार्षद और उसके भाई ने मारपीट कर दी। मेरी टीम रोज 30 हजार लोगों को खाना बांटने का काम कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो