script

मुख्यमंत्री गहलोत ने माना मोदी है तो मुमकिन है, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं : लाहोटी

locationजयपुरPublished: Nov 29, 2019 03:30:52 pm

विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपने विधानसभा में दिए भाषण में पूरे 46 बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिया और 26 बार कहा मोदी है तो मुमकिन है। इसके लिए उन्हें धन्यवाद

मुख्यमंत्री गहलोत ने माना मोदी है तो मुमकिन है, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं : लाहोटी

मुख्यमंत्री गहलोत ने माना मोदी है तो मुमकिन है, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं : लाहोटी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा ( Rajasthan Vidhansabha ) के दो दिवसीय सत्र के बाद विधायक अशोक लाहोटी ( Ashok Lahoti ) ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने आज अपने विधानसभा में दिए भाषण में पूरे 46 बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) का नाम लिया और 26 बार कहा मोदी है तो मुमकिन है। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
लाहोटी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोतजी ने भी माना है कि मोदी है तो मुमकिन है। मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुआत भी इससे की और समाप्त भी इसी से किया है। मैं धन्यवाद दूंगा कांग्रेस के मुख्यमंत्रीजी को आखिर उन्होंने मान ही लिया कि देश में आज भी भारत की उन्नति हो रही है। भारत मजबूत राष्ट्र बन रहा है। विश्व की ताकत बन रहा है। उन्होंने यह माना कि अमरिका सहित विदेशों में भी भारत की धाक जमी है तो वो केवल मोदी है तो मुमकिन है। मैं धन्यवाद दूंगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को। जिन्होंने आखिरकार सच्चाई स्वीकार की है।
लाहौटी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में आज मुख्यमंत्री ने मोदी है तो मुमकिन है कि माला जपी और पूरा एक चालीसा उन्होंने पढ़ा। इसको देखकर मैं यह मानता हूं कि उन्होंने कहीं न कहीं यह सच्चाई स्वीकार की है कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र पर बोलते हुए लाहौटी ने कहा कि भाजपा में पूर्ण लोकतंत्र है, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हमारी नेता है और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संदेह हो सकता है। भाजपा और उनके कार्यकर्ताओं को इसमें कोई संदेह नहीं है।
गांधी परिवार ( Gandhi Family ) के एसपीजी ( SPG security ) हटाए जाने पर लाहोटी ने कहा कि लोकसभा में साफ हो चुका है कि राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने 600 बार बिना एसपीजी के यात्रा की है। उन्होंने एसपीजी के नियमों को तोड़ा है। वैसे भी गांधी परिवार को एसपीजी की क्या आवश्यकता है। उन्हें किस से खतरा है। उनके पास कोई सत्ता तो है नहीं। देश में लगभग कांग्रेस खत्म होती जा रही है उन्हें कोई खतरा ही नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो