script

देखें तस्वीरें: अश्विनी चोपड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM गहलोत, दी श्रद्धांजलि

locationजयपुरPublished: Jan 19, 2020 02:45:49 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

CM Ashok Gehlot Pays Tribute to Senior Journalist Ashwini Chopra : सीएम गहलोत ने दिल्ली के निगम बोध घाट पर चोपड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

CM Ashok Gehlot Pays Tribute to Senior Journalist Ashwini Chopra
जयपुर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने आज पंजाब केसरी दिल्ली के मालिक एवं संपादक अश्विनी चोपड़ा ( Ashwini Chopra ) के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम गहलोत ने दिल्ली के निगम बोध घाट पर चोपड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले उन्होंने उनके निधन के समाचार सुनकर संवेदना प्रकट की और कहा कि एक संपादक, सामाजिक कार्यकर्ता और एक सांसद के रूप में उनके अच्छे काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
3_1.jpg
2_3.jpg
1_2.jpg
4_1.jpg
वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी चोपड़ा के निधन पर संवदेना जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी (दिल्ली) के मालिक एवं संपादक चोपड़ा के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।

इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन का समाचार पाकर हृदय व्यथित है। राजनीति के साथ पत्रकारिता जगत में उनकी कत्र्तव्यनिष्ठा एवं बेबाकी भूल पाना हर किसी के लिए बेहद मुश्किल है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद, पंजाब केसरी के संपादक एवं अपने निर्भीक एवं राष्ट्रहित केंद्रित संपादकीय लेखों के लिए प्रसिद्ध चोपड़ा हमेशा स्मृतियों में रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो