scriptराजस्थान के इन कांग्रेस नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी | Assembly elections 2019: Responsibility To Rajasthan Congress Leaders | Patrika News

राजस्थान के इन कांग्रेस नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2019 08:29:39 am

Submitted by:

santosh

Assembly elections 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

Sheopur Congress MLA Babu Jandel latest news in hindi

सहायक आयुक्त का दिग्गज विधायक से भिडऩा पड़ा भारी,मीणा निलंबित

जयपुर। Assembly elections 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश से मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नेताओं को वरिष्ठ नेता मल्किार्जुन खडग़े व अविनाश पाण्डे ने प्रशिक्षण के बाद पार्टी के चुनाव प्रचार पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

अविनाश पाण्डे को मुम्बई रीजन के प्रभार के साथ ही वहां बनाए गए नियंत्रण कक्ष के प्रभारी भी सौंपा गया है। पाण्डे के साथ चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को सह कोर्डिनेटर लगाया गया है। वे सभी पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट लेने के साथ ही प्रभारी पाण्डे को देंगे। उनके पास कन्ट्रोल रूम का काम भी रहेगा। इसी प्रकार राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव को हरियाणा के प्रचार की जिम्मेदारी के साथ ही करीब दर्जनभर बड़े नेताओं को चुनाव पर्यवेक्षण से लेकर अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

ये नेता संभाल रहे कमान
महाराष्ट्र विधानसभा में मंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक मनोज रावत, सुरेश मोदी, जगदीश जांगिड़, अमित चाचान, वेदप्रकाश सोलंकी, रामपाल जाट, महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, गोपाल लाल मीणा, मुरारीलाल मीणा, वरिष्ठ नेता रुपेशकांत व्यास, विचार व्यास, विजय गर्ग, पंकज शर्मा, रफीक मण्डेलिया, के.के हरितवाल, रतन देवासी, भरतराम मेघवाल सहित अन्य को बुलाया गया है। इसी प्रकार हरियाणा विधानसभा चुनाव में मनीष धारणिया, शबनम गोदारा सहित अन्य कई नेता बनाए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो