scriptAssembly Speaker gave advice to ministers to improve | विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों को सुधार करने की दी नसीहत | Patrika News

विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों को सुधार करने की दी नसीहत

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2023 02:02:38 pm

 


विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी की विस में बनी हुई है सक्रियता

विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों को सुधार करने की दी नसीहत
विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों को सुधार करने की दी नसीहत
जयपुर. विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कुछ प्रश्नों के जवाब को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने मंत्रियों को जवाब में सुधार करने की नसीहत दी कि दो विभागों से जुड़ा मामला हो तो जो मंत्री सदन में जवाब दे रहा है, वह दूसरे विभाग की जानकारी भी रखे। करौली में सिलिकोसिस बीमारी के आंकड़ों से जुड़े सवाल पर यह बात सामने आई कि वहां छह हजार से ज्यादा मरीजों में से अब तक 3410 सिलिकोसिस पीड़ित चिह्नित हुए हैं। उनमें से 1214 पीड़ितों को ही प्रमाण पत्र जारी किया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मंत्री सुखराम विश्नोई से पूछा कि क्या सरकार ऐसे पीड़ितों के लिए अपील बोर्ड बनाएगी। मंत्री विश्नोई ने कहा कि पहले यह सिलिकोसिस का मामला श्रम विभाग देखता था, लेकिन अब यह मामला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पास है। इस पर जोशी ने कहा कि यदि इस विभाग का काम सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग देख रहा है, तो आपको उससे भी चर्चा कर सवाल का जवाब देना चाहिए था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.