scriptनुकीली क्लिप से महिला पुलिसकर्मी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार | Attack on woman policeman by sharp clip, accused arrested | Patrika News

नुकीली क्लिप से महिला पुलिसकर्मी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Jan 19, 2021 11:35:01 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

साथ में महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ने का किया प्रयास तो बाइक छोड़कर भाग छूटा

नुकीली क्लिप से महिला पुलिसकर्मी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

नुकीली क्लिप से महिला पुलिसकर्मी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

गलता गेट थाना इलाके में सार्वजनिक पार्क में बिना मास्क लगाए घूम रहे एक युवक को निर्भया स्कवॉयड की महिला पुलिसकर्मी का टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने नुकीली क्लिप से महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह बेहोश हो गई। यह देख साथी महिला पुलिसकर्मी ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह डर से बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक नंबरों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने एक घंटे बाद ही पकड़ लिया आरोपी
महिला पुलिसकर्मी पर हमले के मामले में मंडी खटीकान निवासी लोकेश पहाड़ियां को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें शिकायत मिली थी कि पार्क में एक युवक छेड़छाड़ करता है। तब वहां गए तो बिना मास्क के आरोपी मिला और उसे मास्क लगाने के लिए टोका, तभी उसने जेब में हाथ डाला, लेकिन मास्क की जगह जेब में से लोहे की क्लिप उंगलियों में पहनकर सीधा चेहरे पर हमला कर दिया।
जज्बा बरकरार-
चोट लगने के बाद भी घायल महिला पुलिसकर्मी के जोश में कोई कमी नहीं आई। निर्भया स्कवॉयड की नोडल अधिकारी और एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना जब अस्पताल में भर्ती महिला पुलिसकर्मी को देखने गई तो उसका जज्बा देखने लायक था। महिला पुलिसकर्मी का कहना था कि वह जल्द वापस सही होकर आएगी और लोगों की सुरक्षा में फिर तैनात होगी।
15 हजार रुपए की मिली आर्थिक मदद-
हमले की शिकार महिला पुलिसकर्मी को एडिशनल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश के निर्देश पर 15 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि पीडि़त महिला की तरफ से आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा, हमला करने और कोविड़ गाइडलाइन का उल्लघंन करने का मामला दर्ज करवाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो