scriptAugust Kranti Diwas 2019: आदिवासियों के बीच डूंगरपुर में ‘महोत्सव’ मनाएंगे सीएम गहलोत | August Kranti Diwas 2019: Ashok Gehlot Sachin Pilot Programmes | Patrika News

August Kranti Diwas 2019: आदिवासियों के बीच डूंगरपुर में ‘महोत्सव’ मनाएंगे सीएम गहलोत

locationजयपुरPublished: Aug 09, 2019 08:49:28 am

Submitted by:

rahul

आज अगस्त क्रांति दिवस है और प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज सभी जिलों में अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाएगा। सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं आज विश्व आदिवासी दिवस भी है और आज सरकार और पार्टी संगठन की ओर से अलग अलग कार्यक्रम किए जाएंगे।

august kranti diwas cm gehlot
जयपुर

आज अगस्त क्रांति दिवस august kranti diwas है और प्रदेश कांग्रेस pccकी ओर से आज सभी जिलों में अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाएगा। सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं आज विश्व आदिवासी दिवस भी है और आज सरकार governmentऔर पार्टी संगठन की ओर से अलग अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें सरकार के साथ संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस बिरला सभागार में विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव का आयोजन करेगी। वहीं आदिवासी राज्य स्तरीय कार्यक्रम डूंगरपुर में आयोजित किया जाएगा।

दरअसल डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर क्षेत्र में ही सर्वाधिक आदिवासी है इसलिए यह कार्यक्रम उनके बीच में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोतashok gehlot कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सरकार और संगठन की ओर ये पहला मौका है, जब आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। यहीं नहीं राज्य सरकार ने टीएडी क्षेत्रों में आज अवकाश भी घोषित किया है।

राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल मीना ने बताया कि जयपुर के बिरला सभागार birla sabagharमें सुबह 11 बजे डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलटsachin pilot इस कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की माडा व बिखरी जनजाति तथा आदिवासी लोगों के जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों की ओर से आदिवासी लोगों के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा अन्य क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को पायलट के साथ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रभारी राजस्थान अविनाश पाण्डे, एआईसीसी सचिव व प्रभारी विवेक बंसल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेशचन्द मीना, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास pratap singh khacriyawas सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के जिला, ब्लाक और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो