scriptऑस्ट्रेलियन ओपन : बोपन्ना के नए जोड़ीदार होंगे जापान के मैकलाकलन | australian open rohan boppna | Patrika News

ऑस्ट्रेलियन ओपन : बोपन्ना के नए जोड़ीदार होंगे जापान के मैकलाकलन

locationजयपुरPublished: Jan 31, 2021 08:21:47 pm

Submitted by:

Satish Sharma

भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन में नए जोड़ीदार जापान के बेन मैकलाकलन होंगे।

ऑस्ट्रेलियन ओपन : बोपन्ना के नए जोड़ीदार होंगे जापान के मैकलाकलन

ऑस्ट्रेलियन ओपन : बोपन्ना के नए जोड़ीदार होंगे जापान के मैकलाकलन

मेलबोर्न। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन में नए जोड़ीदार जापान के बेन मैकलाकलन होंगे। अपने जोड़ीदार पुर्तगाल के जोआओ सोसा के कोरोना संक्रमित होने और समय पर ऑस्ट्रेलिया न पहुंच पाने के कारण बोपन्ना को मजबूरन नया जोड़ीदार ढूंढना पड़ा और शनिवार को मैकलाकलन के रूप में नया जोड़ीदार मिलने के बाद उनकी तलाश खत्म हुई। बोपन्ना का 14 दिन का क्वारंटीन शनिवार को समाप्त हो जाएगा। वह उन 72 खिलाडिय़ों में शामिल थे जिन्हें अपने होटल के कमरों में रहना पड़ा क्योंकि जिस फ्लाइट में वे आये थे उसमें कुछ यात्री पॉजिटिव पाए गए। बोपन्ना के अलावा भारत की तरफ से दिविज शरण ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल स्पर्धा में भाग लेंगे जबकि सुमित नागल वाइल्ड कार्ड मिलने से पुरुष एकल में खेलेंगे। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन इस बार कोरोना के कारण विलम्ब से आठ फरवरी से शुरू हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो