जयपुर

यह है दुनिया का सबसे कूल व्यक्ति

— बना डाला विश्व रेकॉर्ड

जयपुरSep 07, 2020 / 01:09 pm

Ankita Sharma

यह है दुनिया का सबसे कूल व्यक्ति

— दो सौ किलो बर्फ से भरे बॉक्स में ढाई घंटे बैठा रहा शख्स
आप बर्फ में कितने मिनट या यूं कहें सैकंड रह सकते हैं। शायद एक मिनट या दो मिनट, लेकिन इस दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है जो घंटों तक बर्फ में रह सकता है। जी हां, इसी नए रेकॉर्ड के साथ दुनिया को उसका सबसे कूल मैन मिल गया है। यह कूल शख्स इतना कूल है कि उसे बर्फ की ठंडक से भी कोई असर नहीं होता। ऑस्ट्रिया के एक शख्स ने दो सौ किलो बर्फ में एक-दो नहीं पूरे दो घंटे तीस मिनट 57 सेकेंड बिताकर नया विश्व रेकॉर्ड बना डाला है। इतना ही नहीं इस शख्स ने इसी के साथ अपना ही पहला रेकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 42 वर्षीय जोसेफ कोएबेरी ने यह कारनाम कर दिखाया है। जोसेफ का कहना है कि जमा देने वाले तापमान की ‘गलन’ बर्दाश्त करने के लिए उनके पास यही विकल्प बचा था। वहीं बक्से से बाहर आने पर उन्होंने कहा सूरज की ताकत का बक्से के अंदर रहते हुए बहुत ज्यादा एहसास हुआ। मैंने अपना सारा दर्द अपनी पॉजिटिव एनर्जी के बल पर झेला है। इस दौरान जोसेफ ने सिर्फ स्विम शॉटर्स पहले थे। उनका यह कीर्तिमान देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पिछले साल भी जोसेफ ने ऑस्ट्रिया के मेल्क शहर में बर्फ के बने बक्से में करीब दो घंटे बिताए थे।

अब तोड़ना चाहते हैं अपना ही रेकॉर्ड

जोसेफ कोएबेरी का कहना है कि अब हमारा अगला लक्ष्य अपने नए रेकॉर्ड को तोड़ने का है। जोसेफ कहते हैं अगले साल इसी समय वे फिर से लॉस एंजिल्स में अपना ही बनाया रेकॉर्ड तोड़ेंगे। जोसेफ से जब पूछा गया कि आपको स्विम शॉर्टस के अलावा कुछ और पहनना हो तो आप क्या पहनना चाहेंगे। इस सवाल पर जोसेफ ने कहा कि वे जुराब पहनना पसंद करेंगे क्योंकि पैरों पर सबसे ज्यादा ठंड लगती है। उन्होंने बताया कि पैरों से ही ठंड शरीर को जकड़ना शुरू करती है।

Hindi News / Jaipur / यह है दुनिया का सबसे कूल व्यक्ति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.