जयपुर

राजस्थान की इस यूनिवर्सिटी की छात्रा ने रचा इतिहास, मिग उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनी

8 Photos
Published: February 22, 2018 04:56:48 pm
1/8

फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी पहली भारतीय महिला बन गईं जिन्होंने अकेले लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन उड़ाया।

2/8

2014 में अवनि ने राजस्थान के वनस्थली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया, जिसके बाद उन्होंने भारतीय वायु सेना की परीक्षा पास की।

3/8

मध्यप्रदेश के रीवा की रहने वाली अवनि ने 19 फरवरी को गुजरात के जामनगर एयरबेस से प्लेन उड़ाया। इस प्लेन की टेक-ऑफ और लैंडिंग स्पीड करीब 340 किमी प्रति घंटा है।

4/8

27 अक्टूम्बर 1993 को जन्मी अवनि के पिता मध्य प्रदेश सरकार में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं।

5/8

24 साल की अवनि के बड़े भाई भी आर्मी ऑफिसर है।

6/8

अवनि को फ्लाइंग के अलावा शतरंज, टेबल टेनिस, स्केचिंग और पेंटिंग का भी शौक है।

7/8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जनवरी को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा करते हुए अवनि की उपलब्धि का जिक्र किया था।

8/8
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.