script

सेहतमंद बनाता है एवोकैडो

locationजयपुरPublished: Nov 17, 2019 09:57:31 am

Submitted by:

Chand Sheikh

फल और सब्जियां ऐसी भी हैं जिनके बारे में हम कम जानते हैं लेकिन ये हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एवोकैडो फल को ही लीजिए। हम इसके फायदे कम जानते हैं लेकिन यह बहुत उपयोगी है।

सेहतमंद बनाता है एवोकैडो

सेहतमंद बनाता है एवोकैडो

स्वस्थ हृदय
एवोकैडो एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने का काम करता है, जो हृदय के लिए फायदेमंद होता है। दूसरी ओर एवोकाडो एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करने में सहायक होता है और हृदय रोग के खतरे से बचाव करता है। यह फल हृदय के लिए गुणकारी होता है।
मजबूत पाचन
एवोकैडो में फाइबर की मात्रा काफी होती है जो हमारी पाचन शक्ति को मजबूती देती है। कब्ज गैस या एसिडिटी की समस्या होने पर इस फल से राहत मिलती है। इस फल का फाइबर न केवल पेट की समस्याओं में असरदार है बल्कि यह कोलोन कैंसर के जोखिम को भी कम करता है।
स्वस्थ दांत
एवोकैडो हमारे मुंह की दुर्गंध को दूर करता है और हमारी सांसों में ताजगी बनाए रखता है। एवोकैडो में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट फ्लेनॉयड मुंह के बैक्टीरिया को मारने में सहायक होता है। इसके अलावा एवोकैडो मुंह के कैंसर से भी हमें बचाता है। इसे खाते रहना चाहिए।
स्वस्थ आंखें
आंखों के लिए एवोकैडो फायदेमंद होता है। एवोकैडो ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से समृद्ध होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम करते हैं। कम ल्यूटिन उम्र के साथ नजर संबंधी समस्या को कम करने का काम कर सकता है। इसमें विटामिन-ई भी होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।
कोलेस्ट्रोल कम
जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो हृदय संबंधी परेशानी होने की आशंका रहती है। एवोकैडो कोलेस्ट्रोल की मात्रा को घटाने में सहायक होता है। इसलिए हम अपने खानपान में एवोकैडो को शामिल कर अपने कोलेस्ट्रोल लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं।
मजबूत हड्डियां
कच्चे एवोकैडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को मजबूती देता है। एवोकैडो विटामिन-के से भी समृद्ध होता है, जो हड्डी को मजबूती देता है। यह पोषक तत्व हड्डियों को ऑस्टियोप्रोटेक्टिव लाभ पहुंचाने का काम करता है।
स्वस्थ त्वचा
एवोकैडो का तेल त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाने में सहायक होता है। इस तेल की मसाज से त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है और निखार आने लगता है। हफ्ते में दो बार अपनी स्किन पर यह तेल लगाएंगे तो कुछ ही समय में आपकी त्वचा सुंदर और नरम दिखने लगेगी। इस तेल का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।
दिमागी विकास
एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट मानसिक विकास में सहायक होता है। इस फल में मौजूद विटामिन-ई भी मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। अध्ययन के अनुसार विटामिन-ई अल्जाइमर रोग के खिलाफ एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रदान करता है। मानसिक विकास के लिए इसे खाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो