scriptभारी-भरकम एवोकाडो ने दिलाई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह | Avocados | Patrika News

भारी-भरकम एवोकाडो ने दिलाई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2019 01:50:11 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

यह दुनिया का सबसे वजनी एवोकाडो है। इस एवोकाडो का वजन 2.54 किलो है।

भारी-भरकम एवोकाडो ने दिलाई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह

भारी-भरकम एवोकाडो ने दिलाई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह

हवाई के एक परिवार को एवोकाडो की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। यह दुनिया का सबसे वजनी एवोकाडो है। इस एवोकाडो का वजन 2.54 किलो है। आमतौर पर एक एवोकाडो का वजन 170 ग्राम होता है। इस परिवार के पास जो एवोकाडो का पेड़ है वह दस साल पुराना और 6.1 मी लंबा है। असल में मार्क पोकिनी ने इस पेड़ को उस समय लगाया था जब उनके बेटे का जन्म हुआ था। मार्क इसके लिए अपने एक रिश्तेदार के यहां से बीज लेकर आए थे। मार्क की पत्नी जुलियन ने बताया कि जब यह गमले में लगा हुआ था तो दो बार उनके बच्चे ने इसे गिरा दिया था, उस समय उन्हें लगा था कि अब यह ज्यादा चल नहीं पाएगा। फिर हमने इसे मिट्टी में लगा दिया और उसके बाद इसकी ज्यादा देखभाल भी नहीं की, बस समय-समय पर हम इसकी ट्रिमिंग करते रहते थे। परिवार का कहना था कि यह पुरस्कार जीतना आसान नहीं था इसमें काफी समय लगा, उन्होंने बीते दिसंबर में इसके लिए आवेदन किया था। परिवार ने बताया कि इससे पहले भी रिकॉर्ड के लिए अप्लाई किया था लेकिन दुर्भाग्य से हम उस बार सफल नहीं हो पाए थे। इस बार का इंतजार लंबा था लेकिन अंत में हमें कामयाबी मिली। एवोकाडो को एलीगेटर पियर्स के रूप में भी जाना जाता है। यह एक प्रकार का फल है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। एवोकाडो को प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। इसका प्रयोग केवल सैंडविच और सलाद में ही नहीं किया जाता बल्कि ब्राजील के बाशिंदे इससे आइसक्रीम भी तैयार करते हैं। एवोकाडो को पका हुआ तब माना जाता है, जब यह वजन में भारी हो जाए और इसका रंग बदल जाए। पिछले साल दो किलो के आसपास के चार एवोकाडो मिले थे जो कि ऑस्ट्रेलिया में उगाए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो