scriptसशक्त नारी सुरक्षित नारी मिशन के तहत जागरुकता शिविर | Awareness camps under the Empowerment of Women, Safe Women Mission | Patrika News

सशक्त नारी सुरक्षित नारी मिशन के तहत जागरुकता शिविर

locationजयपुरPublished: Feb 06, 2021 09:42:23 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

छात्राओं एवं महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

सशक्त नारी सुरक्षित नारी मिशन के तहत जागरुकता शिविर

सशक्त नारी सुरक्षित नारी मिशन के तहत जागरुकता शिविर

सशक्त नारी सुरक्षित नारी मिशन के तहत युवाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया जा रहा हैं। पुलिस उपायुक्त ऋचा तोमर ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को कार्यस्थल पर सार्वजनिक स्थान पर घर के बाहर आते जाते समय कई बार असम्मानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता हैं। लोगों में यह जागरूकता हो कि हमें महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा करनी हैं। युवाओं को महिलाओं के प्रति सम्मान की भावन के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। जिससे महिलाएं कहीं भी रहे अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। इस अभियान के तहत कमिश्नरेट क्षेत्र के स्कूलों कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के अधिकार और कानून के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा हैं। अभियान के 6वें दिन पूर्व जिले के थाना ट्रांसपोर्ट नगर, लालकोठी, और पश्चिम जिले के थाना विश्वकर्मा, भांकरोटा, बगरू और उत्र जदिल के थाना जालूपुरा, संजय सर्किल, माणक चौक, नाहरगढ़ तथा दक्षिण जिले के थाना सांगानेर सदर, अशोक नगर, ज्योति नगर, सोडाला के क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं महिलाओं के लिए चौपाल बैठक और मोहल्ला मीटिंग तथा सभी स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर साथ ही महिला हैल्पलाइन के बारे में जानकारी देकर जागरूकता संदेश दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो