scriptसामाजिक समरसता के प्रतीक रहे बाबा रामदेव: गहलोत | Baba Ramdev was a symbol of social harmony: Gehlot | Patrika News

सामाजिक समरसता के प्रतीक रहे बाबा रामदेव: गहलोत

locationजयपुरPublished: Sep 16, 2021 10:46:22 am

Submitted by:

rahul

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बाबा रामदेव जयंती और तेजा दशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

gehlot.jpg
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बाबा रामदेव जयंती और तेजा दशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बाबा रामदेव ने समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने एवं सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका जीवन दीन-हीन लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा। गहलोत ने कहा कि गायों की रक्षा के लिए वीर तेजाजी ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर समाज को निरीह जीवों की रक्षा करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे बाबा रामदेव पीर और वीर तेजाजी के बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश की उन्नति में योगदान दें।
मुख्य सचिव आर्य आज से चार दिन के दौरे पर

मुख्य सचिव निरंजन आर्य आज से चार दिन के दौरे पर रहेंगे। वे सीकर और बीकानेर जा रहे है। इस दौरान वे जिलों में विकास कार्यो को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठकें भी लेंगे और कई जगहों पर निरीक्षण भी करेंगे। मुख्य सचिव आर्य दौरे के दौरान विकास कार्यो का जायजा भी लेंगे। उनके साथ सम्बन्धित कलेक्टर, एसडीएम और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो