नए साल में मजबूत चुनौती पेश करेंगे ङ्क्षसधू, सायना, श्रीकांत
जयपुरPublished: Dec 21, 2020 11:02:06 pm
भारतीय बैडङ्क्षमटन संघ (बाई) ने अगले साल जनवरी में थाईलैंड चुनौती के लिए आठ सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की जिसमें विश्व चैंपियन पीवी ङ्क्षसधू, पूर्व नंबर एक सायना नेहवाल और शीर्ष भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के नाम शामिल है। बाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की।
नए साल में मजबूत चुनौती पेश करेंगे ङ्क्षसधू, सायना, श्रीकांत
नई दिल्ली। भारतीय बैडङ्क्षमटन संघ (बाई) ने अगले साल जनवरी में थाईलैंड चुनौती के लिए आठ सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की जिसमें विश्व चैंपियन पीवी ङ्क्षसधू, पूर्व नंबर एक सायना नेहवाल और शीर्ष भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के नाम शामिल है। बाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की। थाईलैंड के बैंकॉक में अगले साल जनवरी में तीन बैडङ्क्षमटन टूर्नामेंट होंगे। योनेक्स थाईलैंड ओपन 12 से 17 जनवरी, टोयोटा थाईलैंड ओपन 19 से 24 जनवरी और एचएसबीसी डब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स का आयोजन 27 से 31 जनवरी तक होगा। थाईलैंड चुनौती के लिए भारतीय दल में ङ्क्षसधू, नेहवाल, बी साई प्रणीत, श्रीकांत, सात्विकसैराज रेंकारेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी के नाम शामिल है। कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ महीने से खेल गतिविधियां ठप्प होने के बाद विभिन्न टूर्नामेंटों को स्थगित और रद्द किया गया था। श्रीकांत के अलावा शीर्ष भारतीय बैडङ्क्षमटन खिलाड़यिों का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। पूर्व नंबर एक श्रीकांत ने अक्टूबर में डेनमार्क ओपन में भाग लिया था। बाई महासचिव अजय ङ्क्षसघानिया ने कहा, हमें खुशी है कि आखिरकार बैडङ्क्षमटन की शुरुआत हो रही है। इससे हमें उम्मीद मिली है कि भविष्य में और भी टूर्नामेंट होंगे। हमारे ज्यादातर खिलाड़यिों ने पिछले सात-आठ महीने से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। हालांकि इन्होंने अपनी क्षमता के अनुरुप शिविर में ट्रेङ्क्षनग की है। यह टीम भेजने का मकसद ओलंपिक क्वालीफायर्स के लिए खिलाड़यिों का अभ्यास कराना है। उल्लेखनीय है कि 2019 की विश्व चैंपियन और 2016 ओलंपिक की रजत पदक विजेता ङ्क्षसधू ने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मैच इस वर्ष मार्च में ऑल इंग्लैंड ओपन में खेला था जहां उन्होंने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। वह थाईलैंड ओपन से वापसी करेंगी।