scriptप्रकृति की धुन सुनाता बांस का जंगल | bamboo forest | Patrika News

प्रकृति की धुन सुनाता बांस का जंगल

locationजयपुरPublished: Nov 07, 2019 01:37:04 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

जापान के सागानो में एक बैंबू फोरेस्ट है, जो कि इसकी राजधानी टोक्यो के बाहरी इलाके में स्थित है।

प्रकृति की धुन सुनाता बांस का जंगल

प्रकृति की धुन सुनाता बांस का जंगल

जब भी बैंबू का नाम दिमाग में आता है तो लोग चीन के बारे में सोचते हैं और उनकी स्मृति में पांडा घूमने लगते हैं लेकिन केवल चीन ही नहीं बल्कि जापान भी बैंबू से समृद्ध है। यहां जापान को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जापान की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम यहां की हरियाली करती है। जापान के सागानो में एक बैंबू फोरेस्ट है, जो कि इसकी राजधानी टोक्यो के बाहरी इलाके में स्थित है। हवाएं जब चलती हैं तो ये बैंबू आवाज करते हैं। यहां सूरज की रोशनी घने जंगलों के बीच से जब धरती पर आती है तो एक अलग ही माहौल बनता है जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से यहां आते हैं और अपनी तस्वीरें खिंचवाते हैं। पश्चिमी क्योटो के भव्य एरेशियामा जिले में स्थित, सागानो बैंबू फोरेस्ट की लोकप्रियता हाल के वर्षों में विस्तारित हुई है। कु छ वर्ष पहले जापान के पर्यावरण मंत्रालय ने जापान के 100 साउंडस्कैप्स (संगीत का एक भाग) की अपनी सूची में सागानो बांस वन को शामिल किया था। यह स्थानीय धुन लोगों को रोजमर्रा के शोर को छोड़कर कुछ पल धरती के संगीत को सुनने का मौक देती है। बांस का यह जंगल 16 किमी के इलाके में फैला हुआ है, जिसे आप पैदल चलकर देख सकते हैं। इसके भीतर चलने पर आपको काफी ठंडक का अहसास होता है, जो कि गर्मी के मौसम और आद्र्रता के दौरान काफी सुकून प्रदान करता है। शहर के ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए इन जंगलों को बनाए रखना जापान की प्राथमिकता में से एक है। बांस के इस जंगल को देखने के लिए सुबह और शाम का समय सबसे बेहतर माना जाता है। साथ ही ट्रेवल एक्सपर्ट का कहना है कि इस जंगल में वीकेंड या स्प्रिंग के दौरान जाने से बचना चाहिए क्योंकि यहां पर काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो