scriptअगले माह 11 दिन बंद रहेंगे बैंक | Banks will be closed for 11 days next month | Patrika News

अगले माह 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

locationजयपुरPublished: Sep 27, 2019 07:49:00 pm

नई दिल्ली। आने वाले महीने बैंकों ( bank ) में 11 दिन का अवकाश ( holiday ) रहेगा। यानि कुल मिलाकर महज 20 दिन काम होगा। इसलिए अपने बैंक से जुड़े सारे कामकाज ( work related ) जल्द से जल्द ही निपटा लें। अक्टूबर महीने से फेस्टिव सीजन ( festive season ) शुरू हो रहा है। ऐसे में हर महीने के मुकाबले ऑफिस और बैंकों की अक्टूबर ( October ) में ज्यादा छुट्टियां रहेंगी। इसी महीने दशहरा ( Dussehra ) और दिवाली ( Diwali ) दोनों त्योहार आ रहे है। इस कारण बैंक और सरकारी दफ्तरों में इसी महीने सबसे ज्यादा छुट्टियां

अगले माह 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगले माह 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

सबसे पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को पड़ रही है। दरअसल, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंकों की छुट्टी होगी, जो कि यह इस महीने की पहली छुट्टी होगी। इसके बाद 7 और 8 अक्टूबर को रामनवमी और दशहरे के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा। इससे पहले 6 अक्टूबर को रविवार है। मतलब बैंक एक साथ 3 दिन बंद रहेंगे।
इसके बाद 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है और 13 अक्टूबर को रविवार है। मतलब इस बार 2 दिन बैंक बंद रहेंगे। 20 अक्टूबर को भी रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। फिर दिवाली पर बैंकों में 4 दिन की छुट्टी रहेगी। इसमें 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार और 27 को रविवार है। दिवाली भी रविवार को है। 29 अक्टूबर को भैया दूज है। 28 अक्टूबर को गोवर्धन का अवकाश रहेगा। वहीं, नवंबर में 3, 10, 17 और 24 नवंबर को रविवार है और 9 और 23 नवंबर को दूसरा शनिवार है। गुरु नानक जयंती 12 नवंबर को पड़ रही है, उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे।
दिनांक अवकाश
2 अक्टूबर गांधी जयंती
6 अक्टूबर रविवार
7 अक्टूबर नवमी
8 अक्टूबर दशहरा
12 अक्टूबर महीने का दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर वाल्मीकि जयंती और रविवार
20 अक्टूबर रविवार
26 अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार
27 अक्टूबर दिवाली
28 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
२9 अक्टूबर भइया दूज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो