scriptजौ भी खाया कीजिए | barley Benefits | Patrika News
जयपुर

जौ भी खाया कीजिए

हमें खानपान में मोटे अनाज को प्राथमिकता देनी चाहिए। जौ भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

जयपुरApr 13, 2020 / 01:36 pm

Chand Sheikh

जौ भी खाया कीजिए

जौ भी खाया कीजिए

कोलेस्ट्रोल में कमी
एक शोध के अनुसार जौ खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड के लेवल को कम करके हार्ट डिजीज से हिफाजत करते हैं। सेहत विज्ञानियों ने शोध में जौ को भरपूर फाइबर युक्त आहार के रूप में पाया है। अध्ययन में पाया गया कि नियमित जौ का सेवन करने से कमर और पेट का आकार कम हो जाता है।
नियंत्रित ब्लड प्रेशर
रक्त की वसा को नियंत्रित करने के लिए जौ का नियमित सेवन फायेदमंद रहता है। ब्लडप्रेशर नियंत्रित करने के लिए जौ का सेवन करें। यह बेहद कारगर साबित होगा।

गर्मी में राहत
गर्मी से निजात पाने और पेट ठंडा रखने के लिए सुबह जौ की राबड़ी पीना फायदेमंद रहता है। जौ का सत्तू लेकर उसे पानी में मिलाएं, नमक और नींबू मिलाकर इसे पीएं।
याद्दाश्त में फायदेमंद
जौ में विटामिन फोलिक अम्ल भी पाया जाता है। जौ के सेवन से यूरीन संबंधी समस्याओं, किडनी स्टोन और स्मरणशक्ति संबंधी समस्याओं में भी आराम मिलता है।

कब्ज में राहत
गेंहू, जौ और चने को समान मात्रा में मिलाकर उसका आटा पिसवाएं। यह मोटापा कम करने, कब्ज दूर करने और मधुमेह में फायदेमंद होता है।
तनावमुक्त नसें
जौ शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड व हाइड्रोजन सल्फाइड जैसे रासायनिक पदार्थों का उत्पादन बढ़ाता है, इससे नसें तनावमुक्त हो जाती हैं।

Home / Jaipur / जौ भी खाया कीजिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो