scriptबाड़मेर 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म | Barmer hottest with 36.7 C | Patrika News

बाड़मेर 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म

locationजयपुरPublished: Mar 03, 2021 10:00:40 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

बाड़मेर 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म

मौसम का मिजाज बिगड़ा
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। पिछले कुछ घंटे में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर.पश्चिम भारत के क्षेत्र में मार्च से मई तक सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है। बुधवार को प्रदेश में 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बाड़मेर सबसे अधिक गर्म रहा। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश शहरों में सुबह और रात को ठंडी हवा चलने से मौसम में हल्की सर्दी महसूस की जा रही है लेकिन दिन का पारा लगातार गर्म ही बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी जयपुर का आसमान साफ रहने की संभावना है। जयपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.0 14.0
जयपुर 33.4 14.3
कोटा 32.6 13.1
डबोक 34.2 11.0
बाड़मेर 36.7 17.3
जैसलमेर 35.1 15.8
जोधपुर 34.3 14.7
बीकानेर 34.8 16.1
चूरू 35.3 10.2
श्रीगंगानगर 32.6 12.3
भीलवाड़ा 33.5 9.4
पिलानी 34.9 11.4
सीकर 31.5 8.0
चित्तौडगढ़़ 34.8 11.3
फलौदी 35.4 17.2
सवाई माधोपुर 34.1 14.0
भरतपुर 34.5 12.2
धौलपुर 33.1 12.1
करौली 35.0 13.4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो