scriptतुलसी का पौधा, परिंडे बांटे | Basil plant, birds distributed | Patrika News

तुलसी का पौधा, परिंडे बांटे

locationजयपुरPublished: Jun 04, 2020 07:49:30 am

Submitted by:

Rajkumar Sharma

पक्षियों को भोजन उपलब्ध कराने आगे आए शहर के समाजसेवी

तुलसी का पौधा, परिंडे बांटे

तुलसी का पौधा, परिंडे बांटे

जयपुर. राजस्थान पत्रिका के पक्षी मित्र अभियान के तहत विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से पार्क सहित अन्य स्थानों पर परिंडे बांधे गए। जामडोली स्थित श्रीशक्तिपीठ की ओर से ‘घर-घर तुलसी, घर-घर परिंडाÓ अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान साध्वी समदर्शी के सान्निध्य में तुलसी के पौधे व परिंडे बांटे गए। यह अभियान एक माह तक चलेगा।
विद्याधर नगर क्षेत्र में केशव सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह व गिरधारी सिंह द्वारा 551 परिंडे तैयार किए गए। बाद में विधायक नरपत सिंह राजवी, पार्षद दिनेश अमन व चंद्र प्रकाश सैनी सहित अन्य लोगों द्वारा इन्हें विभिन्न स्थानों पर बांधा गया।
टैलेंट क्लब की ओर से भी विद्याधर नगर क्षेत्र में परिंडे लगाए गए। यह जानकारी क्लब अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने जानकारी दी। इस मौके पर संगीता, अनिता, कविता व विमला सहित क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे।
सार्थक उन्नति फाउंडेशन व प्रिंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मालवीय नगर व झालाना वन क्षेत्र में 51 परिंडे बांधे गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो