जयपुर

कांग्रेस से पहले इस राज्य में भाजपा ने बजा दिया विधान सभा चुनाव का बिगुल

कांग्रेस से पहले इस राज्य में भाजपा ने बजा दिया विधान सभा चुनाव का बिगुल

जयपुरJul 12, 2018 / 09:28 am

PUNEET SHARMA

amit shah

कांग्रेस से पहले इस राज्य में भाजपा ने बजा दिया विधान सभा चुनाव का बिगुल
जयपुर।
मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी के मंगलवार को एक दिन के दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश भाजपा ने आगामी विधान सभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। मुख्यमंत्री व सैनी के दिल्ली दौरे के बाद अब 21 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जयपुर आ रहे है। शाह जयपुर में एक ही दिन में राजधानी जयपुर में अलग अलग स्थानों पर पार्टी की तीन मैराथन बैठकें लेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की एक ही बैठक में 150 से 200 पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की सूचना है। ऐसे में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने जयपुर में ज्यादा जगह वाले स्थानों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रदेश भाजपा के सूत्रों की माने तो 21 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सबसे पहले प्रदेश कार्य समिति की चुनावी मैराथन बैठक लेंगे, उसके बाद लगभग डेढ घंटे तक शहर के प्रबुधजनों से मुलाकात करें और फिर शाम को पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एक घंटे तक अलग से मुलाकात करेंगे।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की बैठकों के लिए प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने जयपुर शहर में बडी जगह की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि एक ही बैठक में सौ से डेढ सौ कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हो सकते है। ऐसे में बैठक के लिए बडी जगह की जरूरत है। पार्टी पदाधिकारी बारिश के मौसम के हिसाब तीन स्थानों की तलाश कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा सूत्रों की माने तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मैराथन बैठकों में भाजपा के चुनावी रोडमैप को लेकर भी मुख्यमंत्री और अन्य पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे आने वाले महीनों में पीएम नरेन्द्र मोदी की राजस्थान की सभाओं का शेडयूल भी प्रदेश पदाधिकारियों को दे सकते है।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा के तीसरे दिन ही दिल्ली बुला लिया गया और फिर दिल्ली की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह जयपुर आ रहे है। अमित शाह के दौरे से तय है कि पार्टी अब हर हाल में पीएम नरेनद्र मोदी की सफल सभा के बाद जो महौल पार्टी के प्रति बना है उसे विधान सभा चुनाव तक बनाए रखना है।

Home / Jaipur / कांग्रेस से पहले इस राज्य में भाजपा ने बजा दिया विधान सभा चुनाव का बिगुल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.