हड़ताल से पहले रोडवेज के संयुक्त मोर्चा की मंत्री बृजेंद्र ओला के साथ हुई बैठक, जानें क्या हुई बात...
जयपुरPublished: Nov 22, 2022 07:24:30 pm
रोडवेजकर्मियों की हड़ताल से पहले मंगलवार को सचिवालय में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला की संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान करीब एक घंटे तक 21 सूत्रीय मांगों पर लंबी चर्चा हुई। हालांकि अभी तक मांगों पर कोई लिखित सहमति नहीं बनी हैं।


हड़ताल से पहले रोडवेज के संयुक्त मोर्चा की मंत्री बृजेंद्र ओला के साथ हुई बैठक
जयपुर। रोडवेजकर्मियों की हड़ताल से पहले मंगलवार को सचिवालय में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला की संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान करीब एक घंटे तक 21 सूत्रीय मांगों पर लंबी चर्चा हुई। हालांकि अभी तक मांगों पर कोई लिखित सहमति नहीं बनी हैं। लेकिन, संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक एमएल यादव का कहना है कि वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई है। रोडवेज सूत्रों के अनुसार वार्ता के बाद संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने के लिए सीएमओ से समय मांगा गया है। सीएम के जयपुर लौटने पर यह मुलाकात हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि बुधवार को एक बार फिर सचिवालय में रोडवेजकर्मियों के साथ सरकार की बैठक हो सकती है।