scriptकप्तान होना आसान नहीं : रूनी | Being captain is not easy: Rooney | Patrika News

कप्तान होना आसान नहीं : रूनी

locationजयपुरPublished: Jun 09, 2020 12:22:51 am

Submitted by:

Lalit Prasad Sharma

इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले पूर्व कप्तान वेन रूनी ने जोर देकर कहा है कि एक कप्तान का काम न केवल मैदान पर टीम का नेतृत्व करना है, बल्कि मैदान के बाहर भी अपने खिलाडिय़ों की मदद करना है।

jaipur

कप्तान होना आसान नहीं : रूनी

लंदन. इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले पूर्व कप्तान वेन रूनी ने जोर देकर कहा है कि एक कप्तान का काम न केवल मैदान पर टीम का नेतृत्व करना है, बल्कि मैदान के बाहर भी अपने खिलाडिय़ों की मदद करना है। उन्होंने कप्तान होने की कठिनाइयों के बारे में भी बात की। रूनी ने कहा कि कप्तान होने के नाते खिलाड़ी आपकी ओर देखते हैं और आपसे उम्मीद करते हैं कि आप कठिन परिस्थितियों में उनकी आवाज को आगे बढ़ाएंगे और कभी-कभी यह खुद कप्तान के लिए भी समस्याएं पैदा करता है। रूनी ने कहा, जब खिलाड़ी खुश नहीं होते हैं तो वे आमतौर पर कप्तान के पास जाते हैं और आप वह व्यक्ति होते हैं, जिसके पास शिकायतें को पेश किया जाता है जोकि मुश्किल बातचीत हो सकती है।
क्लब की कप्तानी चुनौतीपूर्ण
रूनी 2014 में इंग्लैंड टीम के कप्तान बने थे। उन्होंने कहा, अपने देश की कप्तानी करना सम्मान की बात है, लेकिन एक क्लब के लिए कप्तानी करना अलग और चुनौतीपूर्ण है। आप हमेशा अपने खिलाडिय़ों के साथ नहीं होते हैं। आप पर जिम्मेदारी होती है कि टीम में आने वाले नए खिलाडिय़ों का आप स्वागत करें और टीम के साथ घुलने-मिलने में उनकी मदद करें। मीडिया के सामने भी अपनी जिम्मेदारी निभाना पड़ता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो