scriptGood News: ब्यावर-गोमती फोरलेन का सपना होगा साकार, मिली 722 करोड़ रुपए की स्वीकृ ति | Bewawar and Gomti fourlane will complete soon | Patrika News

Good News: ब्यावर-गोमती फोरलेन का सपना होगा साकार, मिली 722 करोड़ रुपए की स्वीकृ ति

locationजयपुरPublished: Jun 03, 2020 09:37:22 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

राजसमंद सांसद दीयाकुमारी ने पीएम मोदी और गड़करी के साथ केंद्र सरकार का जताया आभार

Good News: ब्यावर-गोमती फोरलेन का सपना होगा साकार, मिली 722 करोड़ रुपए की स्वीकृत

MP Diya Kumari

जयपुर। प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी है। ब्यावर गोमती फोरलेन के 100 किमी हेतु 722 करोड़ की आर्थिक स्वीकृति मिल गई है। सांसद दीयाकुमारी ने बताया कि 100 किलोमीटर लम्बाई का यह प्रोजेक्ट दो भागों में पूरा होगा। ब्यावर- गोमती राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 को फोरलेन में विकसित करने के प्रोजेक्ट को लगभग 722 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
पहले भाग में लगभग 50 किमी लम्बाई को 380.29 करोड़ रुपये तथा शेष 50 किमी लम्बाई को 341.33 करोड़ रुपए व्यय कर विकसित किया जाएगा। योजना के अनुसार 6 फ्लाई ओवर सहित 40 छोटे पुलों का भी निर्माण किया जाएगा। ब्यावर से गोमती तक फोरलेन कार्य हो जाने के बाद दिल्ली से जयपुर, अजमेर, ब्यावर, राजसमंद, उदयपुर और अहमदाबाद तक यात्रा सुगम हो जाएगी। सांसद दीयाकुमारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ ही पूरी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
सांसद दीयाकुमारी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है कि ब्यावर गोमती फोरलेन की कृति किसकी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तरफ तो कहती है कि केंद्र सरकार काम नहीं कर रही और दूसरी तरफ केंद्र द्वारा स्वीकृत कार्यों पर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास करती है। सांसद ने कहा कि लोकसभा के अंदर और बाहर लगातार इस मुद्दे को गम्भीरता से रखा है तब जाकर इसकी आर्थिक स्वीकृति मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो