scriptभगवान दास मार्ग…पांच घंटे तक सड़क पर बाजार, जिम्मेदारों को दिख ही नहीं रहा | Bhagwan Das Marg news 20 food van problem in traffice | Patrika News

भगवान दास मार्ग…पांच घंटे तक सड़क पर बाजार, जिम्मेदारों को दिख ही नहीं रहा

locationजयपुरPublished: Jan 15, 2023 02:13:59 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

स्टेच्यू सर्कल से सटकर पिछले कई माह से अवैध चौपाटी सज रही है। इसकी वजह से रोज हजारों वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है, लेकिन अब तक न तो हैरिटेज नगर निगम की टीम यहां कार्रवाई के लिए पहुंची और न ही यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने यहां कोई कार्रवाई की। जबकि, यह मार्ग शहर की व्यस्त सड़कों में से एक है और शाम को वाहनों का भारी दबाव रहता है। क्योंकि अशोक मार्ग और पांच बत्ती की ओर जाने वाले वाहन यहीं से गुजरते हैं।

भगवान दास मार्ग...पांच घंटे तक सड़क पर बाजार, जिम्मेदारों को दिख ही नहीं रहा

भगवान दास मार्ग…पांच घंटे तक सड़क पर बाजार, जिम्मेदारों को दिख ही नहीं रहा

जयपुर. स्टेच्यू सर्कल से सटकर पिछले कई माह से अवैध चौपाटी सज रही है। इसकी वजह से रोज हजारों वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है, लेकिन अब तक न तो हैरिटेज नगर निगम की टीम यहां कार्रवाई के लिए पहुंची और न ही यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने यहां कोई कार्रवाई की। जबकि, यह मार्ग शहर की व्यस्त सड़कों में से एक है और शाम को वाहनों का भारी दबाव रहता है। क्योंकि अशोक मार्ग और पांच बत्ती की ओर जाने वाले वाहन यहीं से गुजरते हैं।
दरअसल, शाम छह बजे से यहां फूड वैन का सजना शुरू हो जाता है। सात बजे तो सड़क के दोनों ओर 20 से अधिक फूड वैन सज जाती हैं और इसके बाद ग्राहकों की आवाजाही शुरू होती है।

ऐसे बिगड़ता ट्रैफिक
मुख्य सड़क पर दोनों ओर 10-10 फीट तक फूड वैन खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद आड़ी-तिरछी गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में एक लेन ही वाहनों की आवाजाही के लिए बचती है। शाम छह से रात 11 बजे तक यहां वाहनों की गति बमुश्किल पांच से दस किमी प्रति घंटे की रह जाती है। जबकि, यह सड़क 100 फीट चौड़ी है।
राह मुश्किल, होती परेशानी
-सरोजनी मार्ग, लाजपत मार्ग, अशोक मार्ग और एमआई रोड पर जाने वाले वाहन चालक भगवान दास मार्ग का प्रयोग करते हैं। लेकिन स्टेच्यू सर्कल से निकलते ही लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
-एक फूड वैन के बाद गाड़ी पार्क करने के लिए जगह छोड़ी जाती है और उसके बाद दूसरी फूड वैन लगती है। उसके आस-पास भी ग्राहकों के लिए गाड़ी खड़ी करने की जगह होती है।
-स्टेच्यू सर्कल गेट से भगवान दास मार्ग पर आते ही दोनों पर करीब 200 मीटर में अवैध रूप से यह चौपाटी सजती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो