scriptमंत्री मेघवाल के विवादित बोल, कहा दिव्यांगों को आरक्षण देना उचित नहीं | Bhanwar lal meghwal statement divyang arakshan | Patrika News
जयपुर

मंत्री मेघवाल के विवादित बोल, कहा दिव्यांगों को आरक्षण देना उचित नहीं

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरFeb 25, 2019 / 06:33 pm

pushpendra shekhawat

bhanwar lal meghwal

मंत्री मेघवाल के विवादित बोल, कहा दिव्यांगों को आरक्षण देना उचित नहीं

जया गुप्ता / जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल ने पंचायती राज व निकाय चुनावों में विकलांगों को आरक्षण देने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। मेघवाल ने बयान दिया है कि चुनावों में दिव्यांगों को आरक्षण देना उचित नहीं है। मंत्री के बयान से विकलांगों में रोष है। पिछले नौ वर्षों से विकलांगों से जुड़ी कई संस्थाएं पंचायती राज व निकाय चुनाव में चार फीसदी आरक्षण की मांग कर रही हैं।
मेघवाल ने सोमवार को राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन सम्मान समारोह के बाद मीडिया से वार्ता में कहा कि विकलांगों को चुनाव में आरक्षण की जरूरत नहीं है। सरकारी सर्विस में आरक्षण एक अलग बात है। चुनाव इससे अलग है। चुनाव लडऩे का सभी को अधिकार है। इसलिए विकलांग चाहे तो वैसे ही चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी से टिकट लें और चुनाव लड़े। इसमें आरक्षण की कहां जरूरत है।
उधर, विकलांगों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हेमन्त भाई गोयल ने मेघवाल के बयान के बाद कहा कि मंत्री का यह बयान निराशाजनक है। उन्हें शायद पूरे मुद्दे की जानकारी ही नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो