scriptभारत बंद के दौरान बंद की गई इंटरनेट सेवा फिर से चालू, बंद के दौरान ऐसा रहा प्रदेश का हाल | Bharat Bandh : Internet Service Resume in Jaipur | Patrika News

भारत बंद के दौरान बंद की गई इंटरनेट सेवा फिर से चालू, बंद के दौरान ऐसा रहा प्रदेश का हाल

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2018 07:28:05 pm

Submitted by:

dinesh

अब सभी उपभोक्ता इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते है…

bharat bandh
जयपुर। राजस्थान में भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला है। कई जि़लों में एहतियात के तौर पर कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे थे। वहीं किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी जि़लों में पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया था।
राजस्थान के कई जि़लों में धारा 144 लागू की गई है और अफवाहों को रोकने के मकसद से इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई थी। भारत बंद के शांतिपूर्ण रहने के बाद जयपुर में 24 घंटे के लिए बंद की गई इंटरनेट सेवा आज शाम को फिर से बहाल कर दी गई है। अब सभी उपभोक्ता इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते है। ये सेवा कल रात 12 बजे से बंद कर दी गई थी। हालांकि अभी सेवा को बंद की हुए 24 घंटे पूरे नहीं हुए है। लेकिन शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने ऐसा किया है।
बंद के दौरान ऐसा रहा प्रदेश का हाल

बारां में एकजुट हुए लोग भारत बंद किस संगठन के आह्वान पर किया गया है ये अब तक साफ़ नहीं हो पाया है, लेकिन एहितियात के तौर पर कई ज़िलों में धारा 144 लागू की गई है और इंटरनेट बंद किया गया है। लेकिन इस बीच बारां में प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर भारत बंद का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर बारां थाने का घेराव किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने भारत बंद के मद्देनज़र कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसका विरोध जताने लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और थाने का घेराव करने लगे। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गरमा-गर्मी का माहौल बना रहा।
हिरासत में लिए गए करणी सैनिक!

बताया जा रहा है कि बारां पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए लोग करणी सेना से जुड़े हुए हैं। हालाँकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। इन कथित करणी सैनिकों को छुड़वाने की मांग पर थाने का घेराव किया गया।
सीकर

सीकर शहर में भारत बंद का असर देखा गया। यहां मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। एससी- एसटी व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के प्रतिष्ठान खुले रहे।

श्रीमाधोपुर
भारत बंद के चलते बाजार की चाय और सब्जी तक की दुकानें नहीं खुली। जानकारी के अनुसार बंद को समर्थन मिल रहा है। हालांकि अब तक यहाँ कोई प्रदर्शन या रैली नहीं निकली। पूरे कसबे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की माकूल व्यवस्था है।
जालोर

भारत बंद के आह्वान का जालोर शहर में ज्यादा असर नहीं दिखा। सुबह बंद को लेकर लोग पशोपेश की स्थिति में जरुर रहे, लेकिन सवेरे 9 बजे तक अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए। यहां किराणा, मेडिकल, सब्जी विक्रेताओं, फल और फूल व्यापारियों ने अपनी दुकानों खोल दी। वहीं सडक़ों पर चलपहल भी रही। हालांकि नाश्ते की अधिकतर दुकानें और थडिय़ां बंद रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो