scriptBharat Jodo Yatra is now going to be 'entry' in Rajasthan | भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में अब होने वाली हैं ' ENTRY ', गहलोत— पायलट पहुंचे स्वागत करने | Patrika News

भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में अब होने वाली हैं ' ENTRY ', गहलोत— पायलट पहुंचे स्वागत करने

locationजयपुरPublished: Dec 04, 2022 05:50:44 pm

Submitted by:

rahul Singh

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा थोड़ी देर बाद राजस्थान के झालावाड़ जिले में एंट्री करने जा रही है।

भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में अब होने वाली हैं  ' ENTRY ', गहलोत— पायलट पहुंचे स्वागत करने
भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में अब होने वाली हैं ' ENTRY ', गहलोत— पायलट पहुंचे स्वागत करने
'कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा थोड़ी देर बाद राजस्थान के झालावाड़ जिले में एंट्री करने जा रही है। करीब सात बजे ये यात्रा राजस्थान में आ जाएगी। यात्रा के स्वागत के लिए सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सहित मंत्री,विधायक और पदाधिकारी भी झालावाड़ के बार्डर पर पहुंच गए हैं। यात्रा के सत्कार के लिए गहलोत सरकार और पार्टी संगठन ने पलक पांवडे बिछा दिए है। यात्रा का विश्राम स्थल चऊंली गांव में खेतों में रहेगा। यात्रियों के रूकने और भोजन की व्यवस्था यहीं की गई है। सोमवार सुबह छह बजे से यात्रा की औपचारिक शुरूआत झालावाड़ के काली तलाई स्थल से होगी। यात्रा छह जिलों से गुजरेगी और 18 विधानसभा इलाके भी इस दौरान आएंगे। यात्रा में 521 किलोमीटर का पैदल सफर किया जाएगा। 21 दिसंबर तक यात्रा राजस्थान में रहेगी। इसके बाद अलवर से हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.