scriptभीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार | Bhim Army Chief Chandrashekhar arrested | Patrika News

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Jan 26, 2020 08:25:49 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को रविवार को हैदराबाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे वहां पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

bhim-army-chief-chandrashekhar-arrested
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीएए के खिलाफ करने वाले थे सभा

जयपुर
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को रविवार को हैदराबाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे वहां पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर हैदराबाद में नागरिकता संशोधन कानून, नागरिकता पंजीकरण रजिस्ट्रेशन और एनआरसी के खिलाफ होने वाली सभा को संबोधित करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस सभा की पुलिस ने इजाजत नहीं दी थी, इसके बावजूद लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान पुलिस ने वहां से चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर को लंगर हाउस पुलिस थाना क्षेत्र में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया है। वह भी प्रदर्शन में शामिल थे। इससे पहले चंद्रशेखर ने हैदराबाद पहुंचने की जानकारी अपने ट्विटर पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि जनआंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं पहली बार हैदराबाद आ रहा हूं। संविधान की रक्षा के लिए गणतंत्र दिवस पर हम सभी बहुजन समाज के लोग एकजुट होकर संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे और संविधान रक्षा की शपथ लेंगे। जय भीम, जय भीम आर्मी। उन्होंने एक अन्य ट्विट में लिखा कि मैं अभी 4 बजे क्रिस्टल गार्डन मेहदी पटनम हैदराबाद पहुंच रहा हूं। लेकिन हैदराबाद पुलिस का हाल देख लीजिए उस जगह को पुलिस छावनी बना दिया है और लोगों को जबर्दस्ती कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका जा रहा है।
वे पिछले बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद दिल्ली शाहीन बाग पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि ‘हमने अभी तक इतिहास में जलियांवाला बाग सुना था। अब शाहीन बाग सुना है। यह गैर राजनीतिक आंदोलन है। ऐसा आंदोलन बार-बार नहीं होता है। अब अगले 10 दिन में शाहीन बाग जैसे 5000 प्रदर्शन स्थल बनाए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो