डेटा रूम तक खरीददारों की पहुंच : एयर इंडिया खरीदने में रुचि रखने वाली कंपनियों को अब एयर इंडिया के वर्चुअल डेटा रूम तक पहुंच उपलब्ध कराई गई है। इससे उनकी ओर से और अधिक सवाल आने की संभावना है जिनका जवाब नागर विमानन मंत्रालय और इस लेनदेन में नियुक्त सलाहकार देंगे।
अडाणी ग्रुप भी दौड़ में
टाटा के बाद अब अडाणी ग्रुप भी एयर इंडिया में बोली लगाने के बारे में विचार कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले कंपनी एयर इंडिया के नीलामी दस्तावेज देख रही है। कंपनी की ओर से इसमें शुरुआती तौर पर रुचि ली जा रही है। यदि अडाणी समूह एयर इंडिया के लिए बोली लगाता है तो उसका मुकाबला टाटा समूह, हिंदुजा, इंडिगो से होगा।