scriptगहलोत ने खोला पिटारा – महिलाओं के लिए 1000 करोड़ की इंदिरा प्रियदर्शनी निधि योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय | Big Announces For Women in Rajasthan Budget 2019 | Patrika News

गहलोत ने खोला पिटारा – महिलाओं के लिए 1000 करोड़ की इंदिरा प्रियदर्शनी निधि योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय

locationजयपुरPublished: Jul 10, 2019 03:47:01 pm

Submitted by:

dinesh

Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Nidhi : Ashok Gehlot ने राजस्थान बजट 2019 ( Rajasthan Budget 2019 ) में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। गहलोत ने महिलाओं के बहुआयामी सशक्तिकरण के लिए 1 हजार करोड़ की ‘प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति निधि‘ की घोषणा की…

woman
जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने राजस्थान बजट 2019 ( rajasthan budget et 2019 ) में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। गहलोत ने महिलाओं के बहुआयामी सशक्तिकरण के लिए 1 हजार करोड़ की ‘प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति निधि‘ ( Priyadarshini Indira Gandhi Mahila Shakti Nidhi ) की घोषणा की। इस निधि से महिलाओं को उद्यम स्थापना हेतु सहयोग, आधुनिक अनुसंधान हेतु सहायता, कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण, एवेयरनेस हेतु शिक्षा तथा पीडि़त महिलाओं के पुर्नवास संबंधी गतिविधियां सम्पादित की जायेंगी।
इसके अलावा राज्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने हेतु कक्षा 6 से 12 तक के समस्त राजकी स्कूलों में शारीरिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अपने बजट में सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य की शिशु मृत्युदर में तीन अंकों की कमी आयी है, जो एक उपलब्धि है। शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से राज्य के चिकित्सा संस्थानों में जन्म लेने वाली सभी नवजात बालिकाओं को ‘ इंदिरा प्रियदर्शिनी बेबीकिट ‘ उपलब्ध करवाये जायेंगे।
यह भी पढ़ें

पानी पीने के लिए सीएम अशोक गहलोत ने विपक्ष से मांगी इजाजत, सदन में लगे ठहाके, जानें और क्या-क्या हुआ

Rajasthan Budget 2019 में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय
आंगनबाड़ी ( Anganwadi ) कार्यकर्ताओं का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 7500 रुपए करने, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4500 से बढ़ाकर 5750 और आंगबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 4250 किए जाने की घोषणा की। आंगनबाड़ी केन्द्रों से मिलने वाले पूरक पोषाहार के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए जयपुर जिले के चाकसू ब्लॉक में पोस टर्मिनल मशीन के उपयोग हेतु पॉयलट प्रोजेक्ट शुरू करने की भी घोषणा की।
यह भी पढ़ें

राजस्थान बजट 2019 : अब पाकिस्तान नहीं जाएगा राजस्थान का पानी, सीएम गहलोत ने किया ये बड़ा ऐलान


– इंदिरा गांधी महिला शक्ति नीति का एलान
– अलवर में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास खुलेगा
– मदरसों में स्मार्ट क्लास के लिए 10 करोड़ की योजना
– महिलाओं के लिए 1000 करोड़ की इंदिरा प्रियदर्शनी निधि योजना
– नवजात बालिकाओं को ‘ इंदिरा प्रियदर्शिनी बेबीकिट ‘ उपलब्ध करवाये जायेंग
– कक्षा 6 से 12 तक के समस्त राजकी स्कूलों में शारीरिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनिवाय
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो