कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। तेल के दामों में आई बड़ी गिरावट ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद को जगा दिया है।
Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। तेल के दामों में आई बड़ी गिरावट ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद को जगा दिया है। दुनिया में मंदी की आशंका बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, महंगाई का झटका देते हुए तेल कंपनियों ने एक मार्च को domestic cylinder की कीमतों में 50 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपए की बढ़ोतरी की थी। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।
पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।