scriptBig Relief General Public Before Festivals Pulses Become Cheaper | Big Relief : त्योहारों से पहले आम जनता को बड़ी राहत, सस्ती हुईं दालें | Patrika News

Big Relief : त्योहारों से पहले आम जनता को बड़ी राहत, सस्ती हुईं दालें

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2023 11:10:35 am

Pulses Price Decreased : दिवाली से पहले महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दालों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

pulses.jpg
Pulses Price Decreased
Big Relief : दिवाली से पहले महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दाल की कीमतों में 5 फीसदी की गिरावट आई है। इससे थोक मार्केट में अरहर और मसूर दाल के रेट पर असर पड़ा है। आयात बढ़ने और सरकार द्वारा जमाखोरी पर सख्ती बरतने की वजह से दालों की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आम जनता को उम्मीद है कि दिवाली आते-आते दालें और सस्ती हो सकती हैं। इसी तरह पिछले एक महीने के दौरान सबसे सस्ती दाल चना के भाव में भी 4 फीसदी की गिरावट आई है।

इनके अलावा मसूर दाल 2 फीसदी से ज्यादा सस्ती हुई है। सरकार नाफेड के जरिए चना दाल की सस्ते में बिक्री कर रही है। इस कारण चना दाल में भी भाव नरम रहने की उम्मीद है। मसूर दाल को लेकर भी इसी तरह के संकेत दिख रहे हैं। फिलहाल अरहर दाल के भाव 165 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।

अरहर में नरमी

अभी बाजार में सबसे महंगी दाल अरहर हैं अरहर के भाव में एक महीने के दौरान 5 फीसदी की कमी आई है। गिरावट का मुख्य कारण ट्रेडर्स और प्रोसेसर्स के लिए भंडारण की अधिकतम सीमा तय किया जाना है। अरहर दाल के भाव में अभी नरमी बनी रहने की गुंजाइश है।

यह भी पढ़ें

Good News : उदयपुर एयरपोर्ट पर 29 अक्टूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल, तो नया फ्लाइट शेड्यूल जरूर देखें



यह भी पढ़ें

दाल की कीमतों में आई भारी तेजी, उपभोक्ता मायूस, तुअर दाल का जानें रेट

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.