scriptजयपुर में हुई अनोखी चोरी…. क्यो ये संभव है…? | BIG Theft in Jaipur | Patrika News

जयपुर में हुई अनोखी चोरी…. क्यो ये संभव है…?

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2021 12:54:43 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

अब उनकी तलाश की जा रही है।

crime_scene.jpg

– मामला पहुंचा पुलिस के पास

जयपुर
चलते ऑटो से सोने की चूडि़यां चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। चूडि़यां भी एक महिला ने हाथ में पहनीं थी। हाथ मे पहनी चूडियां चोरी होने की जानकारी महिला को घर पहुंचने के बाद मिली। बाद में पुलिस को सूचना दी गई लेकिन जब तक ऑटो का कोई सुराग नहीं लग सका। जांच सोड़ाला थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया तक जाट के कुएं का रास्ता में चांदपोल बाजार में रहने वाली शीला देवी न्यू सांगानेर रोड से ऑटो में सवार होकर अपने घर चांदपोल बाजार जा रही थी।
इसी दौरान ऑटो में अन्य सवारियां भी आकर बैठीं। अन्य सवारियों में शामिल दो महिलाओं ने शीला देवी को बातों में लगा लिया और घर-परिवार के बारे में बातचीत शुरु कर दी। इस बीच मौके का फायदा उठाकर दोनो महिलाओं में से एक ने शीला देवी के हाथ में पहनी चूडियां निकाल ली। इसका पता जब तक शीला देवी को चला तब तक ऑटो चालक और उसमें बैठी महिलाएं काफी दूर निकल गई थीं। अब उनकी तलाश की जा रही है।
पांच लाख रुपए भी हो गए थे इसी तरह ई रिक्शा से चोरी
कुछ दिन पहले इसी तरह रामगंज क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला के पांच लाख रुपए छोटी चौपड़ से चांदपोल गेट के बीच चोरी हो गए थें। जिस ई रिक्शा में पीडि़ता अपने बेटी और बेटा के साथ बैठी थी उसी ई रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठी थीं। छोटी चौपड़ से चांदपोल गेट के एक किलोमीटर के बीच ही ये रुपए निकाल लिए गए। ये रुपए लेकर पीडि़ता झोटवाड़ा क्षेत्र में नया मकान खरीदने के लिए साई देने जा रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो