scriptBike on rent news jaipur bicycle news update | सैर-सपाटे के लिए अब अद्दे से बाइक में बदला ट्रेंड, दो रुपए प्रति किमी तो कोई ले रहा पांच घंटे के 400 | Patrika News

सैर-सपाटे के लिए अब अद्दे से बाइक में बदला ट्रेंड, दो रुपए प्रति किमी तो कोई ले रहा पांच घंटे के 400

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2023 01:26:30 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

करीब 30-35 साल पहले किराए पर साइकिल लेने का चलन काफी था। अद्दा-पव्वा (मध्यम व छोटी आकार की साइकिल) लोगों की जुबान पर थे। बच्चे इन्हीं से साइकिल चलाना सीखते थे तो कई सैर सपाटे के लिए भी इनका इस्तेमाल करते थे। बदलते समय के साथ यह ट्रेंड अब अद्दे से बाइक में बदल गया है।

सैर-सपाटे के लिए अब अद्दे से बाइक में बदला ट्रेंड, दो रुपए प्रति किमी तो कोई ले रहा पांच घंटे के 400
सैर-सपाटे के लिए अब अद्दे से बाइक में बदला ट्रेंड, दो रुपए प्रति किमी तो कोई ले रहा पांच घंटे के 400
अश्विनी भदौरिया.जयपुर. करीब 30-35 साल पहले किराए पर साइकिल लेने का चलन काफी था। अद्दा-पव्वा (मध्यम व छोटी आकार की साइकिल) लोगों की जुबान पर थे। बच्चे इन्हीं से साइकिल चलाना सीखते थे तो कई सैर सपाटे के लिए भी इनका इस्तेमाल करते थे। बदलते समय के साथ यह ट्रेंड अब अद्दे से बाइक में बदल गया है।
जिनके माता-पिता ने बचपन में 25 से 50 पैसे देकर से साइकिल चलाना सीखी थी, उनके बेटा-बेटी अब किराए पर बाइक से जयपुर की सैर कर रहे हैं। राजधानी में किराए पर बाइक देने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि कोई दो रुपए प्रति किमी तो कोई 400 रुपए में पांच घंटे के लिए महंगी बाइक किराए पर दे रहा है। सैलानियों को किराए पर बाइक लेना खूब रास आ रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.