scriptतू डाल-डाल तो हम पात-पात: तीन लॉक लगाए फिर भी बाइक चुरा ले गए | Bike stole by breaking three locks | Patrika News

तू डाल-डाल तो हम पात-पात: तीन लॉक लगाए फिर भी बाइक चुरा ले गए

locationजयपुरPublished: Jun 08, 2022 01:53:54 pm

Submitted by:

Amit Pareek

करधनी थाना पुलिस जुटी पड़ताल में
 

तू डाल-डाल तो हम पात-पात: तीन लॉक लगाए फिर भी तोड़ बाइक चुरा ले गए

फाइल फोटो

चोरों से बचने के लिए लोग लाख जतन करते हैं। लेकिन चोर तो चोर हैं। सात ताले तोड़कर भी आंख से काजल चुरा ही लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया करधनी इलाके में जहां सात तो नहीं लेकिन तीन ताले तोड़कर चोर बाइक ले उड़ा। पुलिस को भी एकबारगी तो उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ और केस दर्ज करने के बजाय उसको बार-बार टरकाते रहे। बहुत मुश्किल से मामला दर्ज हुआ। अब पुलिस चोरी के इस अनोखे केस में जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गोविंदपुरा निवासी लिंक रोड से विनोद कुमार शर्मा की बाइक चोरी हो गई। विनोद ने बाइक को चोरों से बचाने के लिए सुरक्षित जगह पार्क कर तीन लॉक लगाए थे। बाइक पर हैंडिल लॉक लगा था। व्हील लॉक भी लगाया था। साथ ही लोहे के तार से दोनों टायरों को बांध दिया था। लेकिन चोर ने तीनों ही लॉक तोड़ दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा जयपुर शहर से चौबीस घंटे में 7 अन्य वाहन चोरी हो गए। इनमें छह बाइक और एक कार शामिल हैं।
मकान सूना छोड़ते ही साफ

शहर में एक सूने मकान से दिनदहाड़े जेवर और हजारों रुपए चोरी हो गए। मालवीय नगर थाना पुलिस ने बताया कि माडल टाउन जगतपुरा निवासी चंद्रप्रकाश (64) ने अपना मकान कुछ देर के लिए सूना छोड़ा था। वापस लौटे तब तक सोने की अंगूठी, चेन, कंगन, चांदी की पायजेब, चांदी के सिक्के समेत अन्य जेवर चोरी हो गए। साथ ही अलमारी में रखे 40 हजार रुपए भी चोर ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो