scriptभाजपा युवा मोर्चा की ओर से निकली तिरंगा वाहन रैली | bike tiranga raily | Patrika News
जयपुर

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से निकली तिरंगा वाहन रैली

-शहीद हुए जवानों को याद करने और उनकी कुर्बानी को जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से निकली तिरंगा यात्रा रैली

जयपुरAug 12, 2018 / 04:30 pm

Mridula Sharma

jaipur

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से निकली तिरंगा वाहन रैली

जयपुर. स्वन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा विधानसभा युवा मोर्चा की ओर से सांगानेर, मालवीय नगर और जनता कॉलोनी से तिरंगा वाहन रैली निकली। सांगानेर स्थित सिटी बस स्टैंड से वीटी रोड तक और जनता कॉलोनी में सुबह 11 बजे से पूरे जोश और उत्साह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों पर हुंकार भरी। पांच किलोमीटर लंबी इस रैली में 500 से ज्यादा दोपहिया वाहन रैली में मौजूद रहे। करीब एक घण्टे देरी से रवाना हुई रैली। इस दौरान वार्ड नं 41 के पार्षद मुकेश लखयानी और वार्ड नं 42 के पार्षद विष्णु लाटा, बीजेपी शहर अद्यक्ष संजय जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस बीच ट्रैफिक नियमो की भी जमकर धज़्ज़िया उड़ाई गयी, बिना हैलमेट लगाये कार्यकर्ता नजर आए। मानसरोवर वीटी रोड पर नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।
हर गली मोहल्ले में घूमेगी तिरंगा यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश भर में इस तरह की तिरंगा यात्रा हर विधान सभा छेत्रों में निकाली जा रही हैं। बीजेपीकार्यकर्तओं के द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य देश के लिए शहीद हुए जवानों को याद करने और उनकी कुर्बानियों को जन जन तक पहुंचाना है। सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्तओं ने लोगों के घर-घर जाकर अपनी पार्टी के लिए उन्हें जागरूक किया। वार्ड नं 41 के पार्षद मुकेश लख्यानी ने बताया कि भाजपा ने देश के लिए शहीद हुए वीरों की शहादत को याद दिलाने के लिए घर घर जाकर उन वीरों की कहानी लोगों तक पहुंचाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली है। देश की आजादी को 72 साल पूरे हो जाने के बाद आज प्रदेश भर में तिरंगा रैली निकली गई। इस रैली में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जनता कॉलोनी से बर्फ खाना, जवाहर नगर,टीला नं 7 होते हुए निकली।

मेरा अरमान तिरंगा मेरी जान तिरंगा है
मीडिया प्रभारी पुरूषोत्तम बचानी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सांगानेर स्थित सिटी एस बस स्टैंड पर मंच बना मंच पर पार्षद विष्णु लाटा, नवरत्न नरानिया, मुकेश लख्यानी, महेश लाटा, जयपुर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय जी जैन व तिरंगा यात्रा संयोजक जयपुर शहर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष शर्मा व्यापार महासंघ सांगानेर अध्यक्ष शिवराज जी सोनी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वीर शहीदों की याद मे तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ वीर शहीदों के माताओं पिताओ का सम्मान किया गया। वीर शहीद जितेन्द्र सिंह के के पिता समंदर सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा सिटी एस बस स्टैंड सांगानेर से रवाना होकर मुख्य बाजार से मालपुरा गेट होते हुए वीटी रोड मानसरोवर पहुँची। वहीं वार्ड नं 42 के पार्षद कार्यालय पर रैली का समापन हुआ। पाँच सौ मोटर साईकिल व कारो से तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। जगह. जगह फूलों से स्वागत भी इस दौरान देखने को मिला।

Home / Jaipur / भाजपा युवा मोर्चा की ओर से निकली तिरंगा वाहन रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो