scriptकल आधे से अधिक शहर में पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित | BISALPUR DRINKING WATER JAIPUR WATER SUPPLY | Patrika News

कल आधे से अधिक शहर में पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित

locationजयपुरPublished: Jan 18, 2021 04:43:51 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

आधे से अधिक शहर में मंगलवार शाम को बीसलपुर पेयजल सप्लाई (Drinking water supply) बाधित रहेगी। बीसलपुर पेयजल परियोजना (Bisalpur Drinking Water Project) के तहत बालावाला पंपिंग स्टेशन पर 19 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से पेयजल सप्लाई नहीं हो पाएंगी। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक सेंट्रल, वेस्टर्न और खोनागोरियान तीनों फीडर बंद रहेंगे, आधे से अधिक शहर में शाम के समय पेयजल सप्लाई नहीं हो पाएगी।

कल आधे से अधिक शहर में पेयजल सप्लाई रहेगी बाधित
– बीसलपुर पेयजल परियोजना के बालावाला पम्पिंग स्टेशन पर विद्युत सप्लाई बंद रहने से नहीं होगी पानी सप्लाई
– सेंट्रल, वेस्टर्न और खोनागोरियान तीनों फीडर रहेंगे बंद
जयपुर। आधे से अधिक शहर में मंगलवार शाम को बीसलपुर पेयजल सप्लाई (Drinking water supply) बाधित रहेगी। बीसलपुर पेयजल परियोजना (Bisalpur Drinking Water Project) के तहत बालावाला पंपिंग स्टेशन पर 19 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहने से पेयजल सप्लाई नहीं हो पाएंगी। इससे सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक सेंट्रल, वेस्टर्न और खोनागोरियान तीनों फीडर बंद रहेंगे, ऐसे में आधे से अधिक शहर में शाम के समय पेयजल सप्लाई नहीं हो पाएगी।
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष बेनीवाल ने बताया कि बालावाला पंपिंग स्टेशन पर 19 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक सेंट्रल, वेस्टर्न और खोनागोरियान तीनों फीडर बंद रहेंगे। इससे शाम के समय जल वितरण आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। उन्होंने लोगों से समुचित मात्रा में पेयजल एकत्र करने का आग्रह किया है।
यहां रहेगी पेयजल सप्लाई बाधित
प्रतापनगर क्षेत्र, सांगानेर क्षेत्र, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापू नगर, महेश नगर, बरकत नगर, चारदीवारी क्षेत्र में चैकड़ी मोदीखाना, मानसरोवर, श्याम नगर, विद्युत नगर, संजय नगर, झोटवाड़ा, वीकेआई, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, सुभाष नगर, ब्रह्मपुरी, आमेर, मुहाना रोड, गोपालबाडी, बनीपार्क, अम्बाबाडी, जगतपुरा, गैटोर, खोनागोरियान, इंदिरा गांधी नगर आदि क्षेत्रों में शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो