scriptपानी के लिए 6 घंटे का शटडाउन, अब कल ही आएगा घरों में पेयजल | Bisalpur Drinking Water Project Jaipur Not drinking water supply | Patrika News

पानी के लिए 6 घंटे का शटडाउन, अब कल ही आएगा घरों में पेयजल

locationजयपुरPublished: Jan 20, 2023 01:35:45 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

Bisalpur Drinking Water Project: बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के वाल्व लीकेज की मरम्मत के चलते जलदाय विभाग ने आज 6 घंटे का शटडाउन लिया है। इसके चलते राजधानी जयपुर में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी।

जयपुर। बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के वाल्व लीकेज की मरम्मत के चलते जलदाय विभाग ने आज 6 घंटे का शटडाउन लिया है। इसके चलते राजधानी जयपुर में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी, वहीं 21 जनवरी को भी सुबह कम दबाव से पानी आएगा। शाम 5 बजे तक इस्टर्न व वेस्टर्न फीडर में पम्पिंग बन्द रहेगी, जिसके चलते सम्पूर्ण जयपुर शहर में शाम के समय की पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।

6 घंटे में ये होंगे काम
अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट सतीश जैन ने बताया कि केकडी रोड पर बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के 2300 एमएम व्यास की ट्रांसमिशन लाइन में लीकेज आने से उसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बीसलपुर इन्टेक पम्पिंग स्टेशन पर एनआरवी बदलने का काम किया जा रहा है। इसके लिए 6 घंटे का शटडाउन लिया गया है। वहीं जयपुर शहर में आदर्श नगर व सुभाष नगर एलसीसी पर वाल्व बदलने का काम भी किया जा रहा है। जबकि बडी चौपड पर मुख्य लाईन के 600 एमएम वाल्व की रबर शीट भी बदली जा रही है।

पम्पिंग बन्द रहने से नहीं आएगा पानी
अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट सतीश जैन ने बताया कि बीसलपुर-जयपुर (ट्रांसफर पार्ट) के तहत सेन्ट्रल, इस्टर्न व वेस्टर्न फीडर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पम्पिंग बन्द रहेगी, जिसके कारण सम्पूर्ण जयपुर शहर में शाम के समय में आपूर्ति होने वाली पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी।

 

यह भी पढ़े: आज ही भर लें पानी, राजस्थान के इस शहर में कल नहीं आएगा पेयजल

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
जयपुर शहर के अधिकांश हिस्सों में मुख्यत: प्रताप नगर क्षेत्र, सांगानेर क्षेत्र, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापू नगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाईन, ज्योति नगर, शान्ति नगर, सिन्धी कॉलोनी, आदर्श नगर, जवाहर नगर, ट्रक स्टेण्ड, सम्पूर्ण चारदीवारी क्षेत्र, मानसरोवर, श्याम नगर, विद्युत नगर, संजय नगर, ऑफिसर कैम्पस, झोटवाडा, विद्याधर नगर, वीकेआई, मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, आमेर, गोपालबाडी, बनीपार्क, अम्बाबाडी, जगतपुरा, खो-नागोरियान, इन्दिरा गांधी नगर, मुहाना मोड, क्षेत्रों में शाम की पेयजल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। चारदीवारी क्षेत्र में मोदीखाना, रामचन्द्रजी चौकडी, घाटगेट चौकडी, बास बदनपुरा, सुभाष नगर व ब्रह्मपुरी की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

https://youtu.be/k608tO-7–4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो