script

प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाया तो कोई पहाड़ नहीं टूट पड़ा

locationजयपुरPublished: Jun 13, 2018 07:55:31 pm

Submitted by:

rahul Rahul Singh

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का मामला पार्टी के लिए गलफांस बन गया हैै। इसको लेकर प्रदेश के मंत्री भी अब असहज होने लगे है।

bjp

प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाया तो कोई पहाड़ नहीं टूट पड़ा



जयपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का मामला पार्टी के लिए गलफांस बन गया हैै। इसको लेकर प्रदेश के मंत्री भी अब असहज होने लगे है।
आज जब इस बारे में वन एवं पर्यावरण, खेल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से सवाल पूछा गया तो वे बोल पडे कि ऐसा कोई पहाड़ नहीं टूट गया कि अगर 60 दिन में हमारे प्रदेश अध्यक्ष नहीं है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुधवार को जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में खींवसर ने कहा कि भाजपा में टीम वर्क की भावना से काम होता है। ऐसे में अध्यक्ष होने या नहीं होने से कामकाज प्रभावित नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां सबकुछ मिल बैठकर तय होता है। प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश के प्रमुख भाजपा नेताओं से चर्चा कर रहा है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सर्वस्वीकार्य निर्णय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस की तरह तो है नहीं, जहां पहले से ही तय है कि अध्यक्ष किस परिवार का सदस्य बनेगा या प्रदेशाध्यक्ष या कोई अन्य पदाधिकारी वही बनेगा, जिसे गांधी परिवार बनाना चाहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां लोकतंत्र है। निर्णय में सभी की राय ली जाती है तो प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब को लेकर किसी को परेशान नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि 16 अप्रेल को अशोक परनामी के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है।

राजपूत समाज की संगठनों की भाजपा के विरोध में बयानबाजी को समाज के प्रतिनिधियों की निजी राय बताते हुए खींवसर ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हमारे समाज की हर संभव मदद की है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जितने टिकट हमारे समाज के लोगों को दिए हैं, क्या उससे ज्यादा टिकट कांग्रेस दे सकती है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में संख्या देख लीजिए, हर जगह हमारे समाज को महत्व मिला है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को तनाशाह बताने के पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी के आरोप पर खींवसर ने कहा कि वे तो तीस दिन में तीस आरोप लगाते हैं। आरोपों की गंभीरता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और पार्टी में सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है।

ट्रेंडिंग वीडियो