scriptआरक्षण अब देश में बहस और आंदोलन का मुदृदा नहीं — पूनिया | bjp | Patrika News

आरक्षण अब देश में बहस और आंदोलन का मुदृदा नहीं — पूनिया

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2020 06:01:12 pm

Submitted by:

Vikas Jain

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ने लगाया कांग्रेस पर राजनीति का आरोप
 

आरक्षण अब देश में बहस और आंदोलन का मुदृदा नहीं — पूनिया

आरक्षण अब देश में बहस और आंदोलन का मुदृदा नहीं — पूनिया

जयपुर। कांग्रेस की ओर से आरक्षण को लेकर दिए गए धरने को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजनीति से प्रेरित बताया है। पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पूर्व में कई प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण व समानता का अधिकार दिया है। कांग्रेस आरक्षण के नाम पर पाखंड़ कर रही है, सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया है। देश में शांति है। ऐसे में आरक्षण ना तो अब देश में बहस और आंदोलन का मुदृदा नहीं है।
पूनिया ने कहा कि संविधान ने पिछड़े व वंचित लोगो को आरक्षण दिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला कांग्रेस की ही उत्तराखंड सरकार के मामले में दिया है। कांग्रेस को अपने आचरण पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा पदोन्नति आरक्षण के पक्ष में है। उन्होंने आगामी बजट को लेकर कहा कि सरकार की खाली बोतल ओर खाली डिब्बा रहेगा।
‘दलित विस्थापितों का दर्द नहीं समझ रही कांग्रेसÓ

पूनिया ने कहा कि कांग्रेस को खुद को आंकलन करना चाहिए। उनके आचरण से पता नहीं चलता कि वे दलितों के पक्ष में है या विरोध में। एक तरफ जो विस्थापित हैं, उनमें 65 प्रतिशत दलित मेघवाल व भील समुदाय के लोग हैं। उनका वे विरोध कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो