scriptभाजपा के दिग्गजों की एक साथ होगी बैठक | bjp | Patrika News

भाजपा के दिग्गजों की एक साथ होगी बैठक

locationजयपुरPublished: Feb 26, 2020 12:57:45 pm

Submitted by:

Vikas Jain

— 29 फरवरी को प्रदेश कार्यालय में बड़ी संगठनात्मक बैठक की तैयारी — राज्यसभा चुनाव प्रदेश कार्यकारिणी सहित अन्य मुृदों पर चर्चा होने की संभावना
 

भाजपा के दिग्गजों की एक साथ होगी बैठक

भाजपा के दिग्गजों की एक साथ होगी बैठक

जयपुर। प्रदेश भाजपा की उच्चस्तरीय बैठक आगामी 29 फरवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित करने की तैयारियां शुरू हो गई है। जिसमें संगठनात्मक मुदृदों सहित आगामी राज्यसभा चुनावों की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जा सकता है।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर,
राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अन्य दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी सहित अन्य लंबित मामलों, भाजपा के विभिन्न जिलों में तैयार हुए पार्टी कार्यालयों व आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडृडा का भी जल्द राजस्थान का दौरा हो सकता है। इस पर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो