scriptराष्ट्रीय अध्यक्ष के आहृवान पर जुटी प्रदेश भाजपा..लक्ष्य..कोई भूख नहीं सोए | bjp | Patrika News

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आहृवान पर जुटी प्रदेश भाजपा..लक्ष्य..कोई भूख नहीं सोए

locationजयपुरPublished: Mar 26, 2020 04:33:08 pm

Submitted by:

Vikas Jain

— आज सेवा भारती के जरिये शुरू होगा जयपुर शहर में कच्चा राशन देने का काम
 

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आहृवान पर जुटी प्रदेश भाजपा..लक्ष्य..कोई भूख नहीं सोए

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आहृवान पर जुटी प्रदेश भाजपा..लक्ष्य..कोई भूख नहीं सोए

जयपुर। देश और प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप और उसके बाद 21 दिन के लॉक डाउन से गरीब व निम्न वर्ग व अन्य जरूरतमंदों पर आए संकट में प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता उनकी मदद करेंगे। इस लॉक डाउन में कई लोग ऐसे हैं, जो अपने घरों से दूर हैं और उनके पास फिलहाल रोजी रोटी का कोई साधन नहीं बचा है। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे लोगों तक भोजन पहुंचाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने देशभर के भाजपा के एक करोड़ कार्यकर्ताओं को 5 करोड़ लोगों को भोजन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
राजस्थान भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस आदेश के बाद कोई भूखा ना सोए के लक्ष्य पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि भाजपा की ओर से पहले से ही यह मुहिम छेड़ी जा चुकी है, लेकिन 27 मार्च से इसकी विधिवत शुरुआत होगी। सेवा भारती की ओर से 27 मार्च को जयपुर शहर में कच्चा राशन देने का काम शुरू होगा। इस राशन में 5 किलो आटा, एक किलो दाल सहित खानपान से जुड़ी वस्तुएं हैं। मिस्ड कॉल के जरिए राजस्थान में भाजपा से 69 लाख लोग जुड़े है। वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या 80 हजार है। इन सभी कार्यकर्ताओं को यह काम सौंपा गया है।
सूखा सामान और भोजन देगी भाजपा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बताया कि 90 प्रतिशत लोगों के पास रोटी बनाने का साधन है और 10 प्रतिशत के पास कोई साधन नहीं है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को खाने का सूखा सामान दिया जाएगा। जो लोग बाहर से आकर यहां रह रहे हैं, जो बाहरी राज्यों के स्टूडेंट्स जयपुर में पढ़ रहे हैं, उन्हें भोजन दिया जाएगा। इसके लिए भामाशाह, एनजीओ और अन्य सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जा रही है।
प्रशासन बताएगा, हम पहुंचाएंगे सामान

पूनिया ने बताया कि प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता इन लोगों तक खाना पहुंचाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच, सचिव और पटवारी के बताए लोगों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। फोन के माध्यम से कोई और भी जानकारी देगा तो भाजपा वहां तक भोजन पहुंचाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो